Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vande Bharat: इस तारीख से आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या चलेगी वंदे भारत ट्रेन, कानपुर में भी रुकेगी; इतना होगा किराया

आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या धाम तक वंदे भारत एक्सप्रेस चार जनवरी से नियमित चलेगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। आनंद विहार से कानपुर सेंट्रल ट्रेन संख्या 22426 सुबह 11 बजे आएगी और यहां से 1105 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन ढाई बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। इस तरह कानपुर सेंट्रल से श्रीराम की नगरी तक पहुंचने में कुल तीन घंटे 25 मिनट लगेंगे।

By daud khan Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 01 Jan 2024 10:57 AM (IST)
Hero Image
इस तारीख से आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या चलेगी वंदे भारत ट्रेन, कानपुर में भी रुकेगी; इतना होगा किराया

जागरण संवाददाता, कानपुर। आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या धाम तक वंदे भारत एक्सप्रेस चार जनवरी से नियमित चलेगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। आनंद विहार से कानपुर सेंट्रल ट्रेन संख्या 22426 सुबह 11 बजे आएगी और यहां से 11:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन ढाई बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। इस तरह कानपुर सेंट्रल से श्रीराम की नगरी तक पहुंचने में कुल तीन घंटे 25 मिनट लगेंगे।

3:20 आनंद विहार टर्मिनल से होगी रवाना

वहीं, गाड़ी संख्या 22425 अयोध्या धाम से आनंद विहार टर्मिनल के लिए दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल शाम 6:35 बजे आएगी, यहां से 6:40 बजे रवाना होने के बाद आनंद विहार टर्मिनल रात 11:40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन लखनऊ होते हुए आएगी और जाएगी।

चार जानवरी से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में दो एक्जीक्यूटिव चेयरकार व 14 चेयरकार है। ट्रेन में 1128 सीटें हैं। कानपुर सेंट्रल से अयोध्या जाने वाली ट्रेन में एक्जीक्यूटिव क्लास में 29 सीटें तथा चेयरकार में 346 सीटें खाली हैं। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल तक एक्जीक्यूटिव क्लास में 35 तथा चेयरकार में 359 सीटें खाली हैं।

ये निर्धारित किया गया किराया

चेयरकार

कानपुर सेंट्रल से अयोध्या धाम 835 रुपये

कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार 1250 रुपये

एक्जीक्यूटिव चेयरकार

कानपुर सेंट्रल से अयोध्या धाम 1440 रुपये

कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार 2270 रुपये

ट्रेन शुरू होने पर अयोध्या धाम स्टेशन दर्शाने लगेगा। ट्रेन अयोध्या धाम तक जाएगी। वर्तमान में अयोध्या कैंट स्टेशन लिखकर आ रहा है।

- संतोष कुमार त्रिपाठी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, रेलवे

इसे भी पढ़ें: Amrit Bharat Express: आज से यूपी-बिहार और दिल्ली के लिए दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, पढ़ें कितना है किराया

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर