Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुंबई और बिहार के लिए मिलने लगी वेटिंग, त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

होली के त्योहार पर घर जाने के लिये लोगों ने अभी से रेल में अपने टिकट बुक कराने शुरू कर दिये हैैं। यात्रियों के दबाव के चलते अभी से ट्रेनों में मुंबई तथा बिहार की तरफ जाने वाली गाडिय़ों में वेटिंग के टिकट मिलने लगे हैैं।

By Sarash BajpaiEdited By: Updated: Fri, 12 Mar 2021 03:12 PM (IST)
Hero Image
त्योहार के चलते रेल पर बढ़ा यात्रियों का दबाव,चल सकती स्पेशल ट्रेन।

कानपुर, जेएनएन। होली के त्योहार पर घर वापस लौटने वालों को आरक्षण नहीं मिल रहा है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के बीच आरक्षण कराने से यात्री भी बच रहे हैं लेकिन घर तो वापस जाना ही है। खासतौर पर बिहार और मुंबई से आने वाली ट्रेनों में यह स्थिति बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए रेलवे अब त्योहार स्पेशल ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रहा है। बिहार, मुंबई के लिए एक दर्जन तो पश्चिम बंगाल और बंगलौर के लिए एक एक ट्रेन चलायी जा सकती हैं।

बिहार और उत्तर भारत में रहने वालों की एक बड़ी संख्या मुंबई और गुजरात में काम करती है। होली के त्योहार पर यह लोग वापस अपने घरों को आते हैं। 28 मार्च को होली है इसे देखते हुए ट्रेनों में आरक्षण कराने का क्रम भी तेजी से शुरू हो चुका है। स्थिति यह है कि बरौनी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस और यहां तक कि पटना राजधानी में भी त्योहार के दिन वेटिंग मिल रही है। कमोबेश यही स्थिति मुंबई की ट्रेनों में भी है। चूंकि वर्तमान में ट्रेनों की संख्या वैसे ही कम है और मुंबई व बिहार की ट्रेनों में लंबी वेटिंग मिलना शुरू हो चुकी है, इसे देखते हुए मुंबई और बिहार के लिए एक दर्जन नई त्योहार स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी देने की तैयारी रेलवे कर रहा है।

रेलवे अधिकारी बताते हैं कि त्योहार पर भीड़ को देखते कुछ और ट्रेनों को सेंट्रल से होकर चलाने का प्रस्ताव मंडल मुख्यालय के माध्यम से बोर्ड को दिया गया है। 20 मार्च तक ऐसी ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। जिसका फायदा यात्रियों को मिलेगा। बता दें ट्रेनों में वेटिंग मिलने के बाद अब लोग त्योहार स्पेशल ट्रेनों के शुरू होने की बाट जोह रहे हैं। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें