Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanpur Weather Forecast: उमस में बीता दिन, अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी राजस्थान व सटे भागों पर चक्रवाती हवा सक्रिय हो गई हैै इससे यूपी के दक्षिणी जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Mon, 17 Aug 2020 09:34 PM (IST)
Hero Image
Kanpur Weather Forecast: उमस में बीता दिन, अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

कानपुर, जेएनएन। शहर में बीते चार दिनों से सुबह-सुबह हो रही बारिश की फुहारों ने सोमवार को निराश किया और लोग पूरे दिन उमस से बेहाल रहे। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई जा रही है। धूप व उमस से पसीने से तरबतर लोग अब तेज बारिश न होने की उम्मीद लगा रहे हैं।

मौसम विभाग की मानी जाए फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात, हरदोई, लखनऊ आदि जनपदों में अगले 24 घंटे में जोरदार बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हवा 15 किलोमीटर या उससे तेज रफ्तार से चलेगी, जबकि बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिसा और उससे सटे भागों पर बना हुआ है, जबकि एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र गुजरात के कच्छ के पास सक्रिय है। मानसून की अक्षीय रेखा दक्षिण में राजस्थान के पास बनी हुई है। यह जैसलमेर, अजमेर, उमरिया होते हुए ओडीसा के निम्न दबाव वाले क्षेत्र तक पहुंच रही है। इससे उत्तर पूर्वी राजस्थान व सटे भागों पर चक्रवाती हवा सक्रिय हो गई हैैं। अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है।

सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो 2.3 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 84 प्रतिशत और न्यूनतम 68 फीसद रही। उत्तर पूर्वी हवा 3.5 किमी प्रतिघंटा की तेजी से चलती रही।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें