Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Forecast Kanpur: धूप के बीच बारिश से गिरा तापमान, मौसम में उतार चढ़ाव से बन रहा निम्न वायुदाब

अधिकतम आैर न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव की वजह से यूपी के मध्य क्षेत्र में निम्न वायु दाब से बारिश के आसार बन रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Fri, 28 Aug 2020 04:42 PM (IST)
Hero Image
Weather Forecast Kanpur: धूप के बीच बारिश से गिरा तापमान, मौसम में उतार चढ़ाव से बन रहा निम्न वायुदाब

कानपुर, जेएनएन। शहर में कोई भी दिन ऐसा नहीं जा रहा है कि बारिश न हो। बारिश दिन या रात में कभी दस से पंद्रह मिनट तो कभी झमाझम होने से मौसम में बदलाव बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह से छाए बादल दोपहर बाद खिली धूप में रिमझिम बरसे। हालांकि गर्मी से खास राहत नहीं मिली लेकिन तापमान में गिरावट जरूर आ गई। मौसम के इस उतार चढ़ाव से बनने वाले निम्न वायु दाब की वजह से फिलहाल तेज बारिश के आसार बने हुए हैं।

यूपी के मध्य भाग में बारिश के आसार

शुक्रवार की सुबह से निकली धूप और अासमान में बादलों की लुकाछिपी का खेल चल रहा था। दोपहर बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में करीब दस मिनट तक रिमझिम बारिश कर बादल उड़ गए, हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। बदले मौसम से तापमान में गिरावट आ गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बंगाल की खाड़ी की तरफ मानसूनी सिस्टम बन रहा है और अरब सागर के पास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है, जो निम्न वायुदाब वाले क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।

वहीं अधिकतम आैर न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव बने रहने की वजह से यूपी के मध्य क्षेत्र में निम्न वायु दाब बना है। ऐसे में दोनों तरफ से आने वाली हवाओं से यूपी के मध्य भाग में बारिश के आसार बन रहे हैं। मानसून चक्र भी परिवर्तित हो रहा है और यह सिलसिला 20 से 25 सितंबर बने रहने की संभावना है।

मौसम का हाल

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा रहा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 83 प्रतिशत और न्यूनतम 67 प्रतिशत दर्ज की गई है। उत्तर पूर्वी हवा की गति 3.3 किमी प्रति घंटा रही। मौसम का पूर्वानुमान है कि मध्य उत्तर प्रदेश क्षेत्र में मध्यम बादल छाए रहेंगे और 28 अगस्त से 02 सितंबर तेज तेज हवाओं एवं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें