Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Forecast Kanpur: आसमान में बादलों के बीच एक सप्ताह सताएगी धूप, बूंदाबांदी के भी रहेंगे आसार

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर होने के कारण अगले 48 घंटे में नया सिस्टम बन सकता है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Fri, 11 Sep 2020 04:42 PM (IST)
Hero Image
Weather Forecast Kanpur: आसमान में बादलों के बीच एक सप्ताह सताएगी धूप, बूंदाबांदी के भी रहेंगे आसार

कानपुर, जेएनएन। मानसून के बीच हफ्ते भर गर्मी सताएगी। धूप निकलेगी, जबकि बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। हल्के मध्यम बादलों की वजह से उमस रहेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का मौसम विभाग मानसून पर नजर रखे हुए है। अभी 25 सितंबर के बाद तक बारिश जारी रहने की संभावना बनी है।

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। प्रयागराज, लखीपुर खीरी, बुंदेलखंड तक वर्षा हो रही है, जबकि कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर आदि जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। मानसून की अक्षीय रेखा अमृतसर, अंबाला, बरेली, वाराणसी, डाल्टनगंज, दिघा होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों तक बनी हुई है। अरब सागर के पास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर है। अगले 48 घंटे में नया सिस्टम बन सकता है, जिससे बारिश की संभावना बन रही है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 83 प्रतिशत और न्यूनतम 52 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर पूर्वी दिशा में चलने वाली हवा की रफ्तार 3.0 किमी प्रतिघंट दर्ज की गई। इस सप्ताह आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 16 सितंबर तक तेज हवाओं एवं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें