Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Weather News: कानपुर में मौसम लेगा यू टर्न, दो दिन बारिश, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    Updated: Sat, 30 Aug 2025 02:11 PM (IST)

    Kanpur Weather News मानसून के बादल एक बार फिर से सक्रिय होंगे। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे तापमान की वजह से लोग परेशान हैं। गर्मी और उमस ने बेहाल कर दिया है। अब ऐसे में मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश की संभावना जताई है।

    Hero Image
    कानपुर में दो दिन मौसम में बदलाव रहेगा।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। मौसम में बदलाव का संकेत दे रहे बादलों ने शनिवार सुबह से शहर में डेरा डाला लेकिन अभी बारिश नहीं हो सकी। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में बूंदाबांदी से मौसम बदलने का संकेत जरूर मिला था। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक वर्षा की स्थितियां बनी हुई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बादलों के आने से शनिवार को दिन के मौसम में तापमान पर असर दिखाई दिया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के 34.6 डिग्री से लगभग एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा है।

    मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अधिकतम तापमान में कमी आने की वजह आसमान में बादलों की मौजूदगी रही। बारिश की स्थितियां बन रही हैं। छिटपुट बूंदाबांदी हुई है लेकिन वर्षा होनी बाकी है। शुक्रवार देर रात और शनिवार को दिन में बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर दिन का अधिकतम तापमान 35.6 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 48 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

    मौसम में नमी बरकरार, वर्षा वाले बादलों का इंतजार

    शहर के मौसम में नमी बनी है लेकिन वर्षा वाले बादलों का आना कम हो गया है। अब दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। मौसम में बदलाव के लिए अब वर्षा वाले बादलों के आने का इंतजार है जो शनिवार देर शाम से आ सकते हैं। मौसमी स्थितियों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मानसूनी बादलों की श्रंखला राजस्थान के श्री गंगानगर से मध्यप्रदेश के शिवपुरी-दमोह से होते हुए कलिंगपट्टनम से बंगाल की खाड़ी तक बनी है। इससे कानपुर मंडल में मौसम बदलने की संभावना है। वर्षा का नया दौर भी शुरू हो सकता है, जो अगले दो से तीन दिनों तक बना रहेगा।

    comedy show banner