Move to Jagran APP

कानपुर व आसपास के जिलों में कब होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Kanpur Weather Update कानपुर व आसपास के जिलों में बारिश न होने के कारण दोबारा गर्मी बढ़ने लगी है। कानपुर शहर का तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में कानपुर व आसपास के इलाकों हल्की बारिश हो सकती है। बारिश न होने के कारण किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

By akhilesh tiwari Edited By: Abhishek Pandey Updated: Wed, 17 Jul 2024 07:41 AM (IST)
Hero Image
पड़ रही तेज धूप और उमस के बीच बच्चे को कपड़े से ढककर लेकर जाती मां। जागरण

जागरण संवाददाता, कानपुर। मानसून वर्षा का मौसम होने के बावजूद आठ जुलाई के बाद से जिले में अच्छी वर्षा का इंतजार बना हुआ है। बरसात नहीं होने से मौसम में दोबारा गर्मी बढ़ने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर पहुंच गया है।

इस बीच मानसून वर्षा की नई उम्मीद जगा रहे दो चक्रवाती सिस्टम में से मंगलवार की शाम तक एक सिस्टम पूरी तरह बेअसर हो गया है। इससे हल्की वर्षा की उम्मीद भी खत्म हो गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिन के दौरान कानपुर व आस-पास के क्षेत्रों में छिटपुट वर्षा हो सकती है।

किसानों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

मानसून बादलों के बने रहने के बावजूद जिले में वर्षा नहीं होने से किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। मानसून की ट्रफ लाइन भी दक्षिण भारत की ओर खिसक गई है। इससे बादलों के घिरने और वर्षा पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि राजस्थान के ऊपरी छोर यानी पाकिस्तान में एक चक्रवाती सिस्टम सोमवार की शाम से सक्रिय हुआ है। दूसरा चक्रवाती सिस्टम पूर्वोत्तर भारत में बना लेकिन मंगलवार की शाम तक यह सिस्टम बेअसर हो गया।

मंगलवार के मौसम संकेतों के अनुसार अब राजस्थान के ऊपर बना चक्रवाती सिस्टम उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अगले दो दिन के दौरान हल्की वर्षा का कारण बन सकता है लेकिन कानपुर और आस-पास के जिलों में इसका असर नहीं होगा। इस क्षेत्र में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हो सकती है।

मौसम में बढ़ी गर्मी

सप्ताह भर से पानी नहीं बरसने का असर अब जिले के मौसम पर भी दिखने लगा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ है। नमी का स्तर भी 74 प्रतिशत रहा है। सात जुलाई को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा है।

इसे भी पढ़ें: कानपुर में 130 करोड़ की लागत से कराया जाएगा चार सड़कों का निर्माण, 645 अवैध कब्जों पर लगाए गए लाल निशान

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद एक्शन में मायावती, कानपुर-चित्रकूट और झांसी मंडल के मुख्य सेक्टर इंचार्ज को हटाया

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।