Move to Jagran APP

Lockdown में घर लौटने की जिद कर रही थी पत्नी, पति ने नहीं मानी बात तो घोंप दिया चाकू

जौनपुर के रहने वाले हंै दिव्यांग दंपती घाटमपुर में हमीरपुर रोड पर चलाते हैं ढाबा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Wed, 13 May 2020 05:48 PM (IST)
Hero Image
Lockdown में घर लौटने की जिद कर रही थी पत्नी, पति ने नहीं मानी बात तो घोंप दिया चाकू
कानपुर, जेएनएन। घाटमपुर के गांव स्योंदी ललईपुर स्थित ढाबा में चौकीदारी करने वाले युवक का पत्नी से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि उसने अपने पति को चाकू मार दिया। पीठ में चाकू लगने से घबराई महिला मौके से रफूचक्कर भी हो गई। महिला कई दिन से घर वापस लौटने के लिए पति से जिद कर रही थी।

पति ने वाहन न चलने की जताई थी असमर्थता

जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर उंगली निवासी शुभनाथ यादव का 25 वर्षीय दिव्यांग पुत्र अर्जुन यादव हमीरपुर रोड स्थित एक ढाबा में चौकीदारी करता है। अर्जुन की पत्नी डाली भी दिव्यांग है। दिव्यांग दंपती गांव स्योंदी के पूर्व प्रधान भगवान सिंह के आवास में किराये पर रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान ढाबा बंद हो जाने के चलते गांव वाले ही दिव्यांग दंपती को भोजन आदि का प्रबंध कर रहे थे।

ग्रामीणों के मुताबिक कई दिनों से डाली भी पति अर्जुन से गांव लौटने का दबाब बना रही थी, लेकिन वाहन न चलते का वास्ता देकर वह मजबूरी जता देता था। मंगलवार सुबह दोनों के बीच हुए विवाद मे डाली ने अर्जुन की पीठ में चाकू घोंप दी और कमरे से भाग निकली। कस्बा चौकी प्रभारी सत्यपाल ङ्क्षसह ने बताया कि छीना झपटी के दौरान सब्जी काटने वाला चाकू लगा है, जिसका उपचार करा दिया गया है। अर्जुन यादव ने कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही है।

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के पडऱहा गांव में बकरी चराने गई महिला ने पेड़ से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। पडऱहा खंड मदारारायगुमान निवासी श्रीकृष्ण खेतीबाड़ी करते हैं। श्रीकृष्ण ने बताया कि मंगलवार सुबह 59 वर्षीय पत्नी मुन्नीदेवी बकरियां चराने खेतों की ओर गई थीं। दोपहर तक वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू की तो गांव से चार सौ मीटर दूर खेत पर खड़े बेरी के पेड़ पर साड़ी के सहारे पत्नी का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। चौकी प्रभारी अजयपाल ने बताया कि स्वजनों ने महिला के मानसिक बीमार रहने और काफी दिनों से दवा चलने की जानकारी दी है। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।