Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanpur News: महिला की चाकू से गर्दन काटकर हत्या, पड़ोस की बच्ची पर भी जानलेवा हमला

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई और पड़ोस की 9 साल की बच्ची पर भी जानलेवा हमला किया गया। यह घटना महाराजपुर के पुरवामीर में गुरुवार देर रात हुई। हमलावर अभी तक फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 20 Sep 2024 12:05 PM (IST)
Hero Image
महिला की हत्‍या के बाद मौके पर जुटी भीड़। जागरण

 संवाद सहयोगी,जागरण , महाराजपुर। महाराजपुर के पुरवामीर में गुरुवार देर रात घर के अंदर सो रही महिला की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई। महिला के साथ पड़ोसी की 9 साल की बेटी भी लेटी हुई थी। हमलावर ने उस पर भी चाकू से प्रहार कर जानलेवा हमला किया है।

घटना के बाद बच्ची बेहोश होकर गिर पड़ी और हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। सुबह होश आने के बाद लहुलुहान हालत में चीखते हुए घर के बाहर निकली। तब घटना की जानकारी हुई। डीसीपी पूर्वी समेत फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुरवामीर में लगभग 52 वर्षीय विधवा कुसुमा अकेले रहती थीं। उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा हिंमाशु धोबिन पुलिया नौबस्ता में रहकर नाई की दुकान में काम करता है। छोटा बेटा गोविंद अजमेर राजस्थान में नौकरी करता है।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली-आगरा रेल ट्रैक चरमराया, युद्ध स्तर पर टीमें जुटीं; 42 ट्रेनों का मार्ग बदला

कुसुमा गुरुवार रात भोजन करने के बाद घर के अंदर चारपाई पर सो रही थीं। साथ में उनके पारिवारिक व पड़ोसी दिनेश सविता की 9 वर्षीय बेटी प्रियांशी भी लेटी थी। कुसुमा अकेले रहती थीं इसलिए रात में प्रियांशी को भी बुला लेती थीं।

गुरुवार देर रात हमलावर पीछे से दीवाल के सहारे छत पर पहुंचा है। उसके बाद आंगन में कूदकर महिला को दबोच लिया। महिला ने हमलावर से बचने के लिए संघर्ष भी किया। संभावना जताई जा रही है कि महिला पर हमले के बाद बच्ची जग गई है तो उस पर भी आरोपित ने हमला बोल दिया।

इसे भी पढ़ें-सरयू की बाढ़ में बहा राष्ट्रीय राजमार्ग-31, बलिया-छपरा का संपर्क टूटा

बच्ची के चेहरे में कई धारदार हथियार से चोटो के निशान हैं। हमले के बाद बच्ची बेहोश हो गई है। सुबह लगभग छह बजे जब उसको होश आया है तो वो लहुलुहान हालत में चीखते हुए बाहर निकली। लोग दौड़े तो देखा कुसुमा का शव चारपाई पर पड़ा था।

डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बच्ची को गंभीर हालत में हैलट भेजा गया है। डीसीपी पूर्वी एस के सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द घटना का राजफाश होगा।