Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Yoga Day 2022 : उम्र महज पांच वर्ष और योग में बड़े-बड़ों को लोहा मनवा रहे अर्नव, हैरत में डालती हैं उनकी उपलब्धियां

International Yoga Day कानपुर में रहने वाले महज पांच वर्ष की उम्र में अर्नव योग में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुके हैं। योग से वह कौशल निखार रहे है और कई दिग्गज क्रिकेटर भी कर उनकी प्रतिभा की तारीफ कर चुके हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 10:37 AM (IST)
Hero Image
योग में नन्हीं पहचान बना कानपुर का अर्नव।

कानपुर, अंकुश शुक्ल। पत्रकारपुरम में रहने वाले पांच साल के अर्नव कटियार योग में जितने दक्ष हैं क्रिकेट में भी उतने ही माहिर। महज चार वर्ष की उम्र में विश्व योगासन में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। योग और क्रिकेट इनकी दिनचर्या का हिस्सा है। योग से क्रिकेट कौशल को निखार रहे हैं। उनके सधे हुए शाट देखकर यूसूफ पठान जैसे भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी उनकी तारीफ कर चुके हैं। अर्नव इन दिनों दिल्ली स्थित क्रिकेट एकेडमी में अपनी प्रतिभा को निखारने में जुटे हैं।

बैंककर्मी अरुण कटियार के पुत्र अर्नव को योग क्रियाओं पर महारत हासिल है। पिता के अलावा योगाचार्य शोभित पांडेय से उन्होंने योगासन सीखा। सिर्फ चार साल की उम्र में वीरभद्रासन, हलासन, नौकासन, ताड़ासन, चक्रासन जैसी योग क्रियाओं के जरिए विश्व योगासन प्रतियोगिता में धाक जमा दी। कोरोना काल में हुई आनलाइन प्रतियोगिता में अर्नव ने जूनियर आयुवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वह अब नन्हें योगाचार्य के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुके हैं।

योग से प्रतिभा संवारने में मिल रही मदद : पिता अरुण कटियार बताते हैं कि योग अर्नव को एकाग्रता में मदद करता है। शरीर और दिमाग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है। योग से शरीर लचीला होता है और कवर ड्राइव, स्क्वायर कट, पुल स्ट्रेट ड्राइव, अपर कट और स्वीप शाट लगाने में आसानी होती है।

अर्नव की उपलब्धियां : अर्नव वर्ष 2020 और 2021 में हुई आनलाइन अंतरराष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय योग ओलिंपिक गेम्स 2020 में छाप छोड़ चुके हैं। कानपुर ओलंपिक प्रतियोगिता 2021 में योग स्टार का खिताब हासिल कर चुके हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें