UP Govt 2022: अकबरपुर रनियां से विधायक प्रतिभा शुक्ला बनी राज्यमंत्री, यहां देखें पूरा प्रोफाइल
UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 कानपुर देहात की अकरबरपुर रनियां विधानसभा सीट पर प्रतिभा शुक्ला ने दोबारा जीत दर्ज की है। वह 2017 में पहली बार इस सीट से विधायक बनी। योगी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद उनका कद बढ़ गया है।
कानपुर देहात, जागरण संवाददाता। योगी सरकार 2.0 में प्रतिभा शुक्ला को मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है। उन्हें नए चेहरे के रूप में राज्यमंत्री पद देकर बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। कानपुर देहात से वह यूपी सरकार में तीसरी मंत्री बनी हैं। उनके मंत्री बनने के बाद कानपुर देहात में खुशी का माहौल है। हम यहां उनका राजनीतिक प्रोफाइल बता रहे हैं।
प्रोफाइल:
-प्रतिभा शुक्ला अकबरपुर रनियां क्षेत्र से दूसरी बार लगातार विधायक बनी हैं। 2017 में भाजपा से पहली बार विधायक बनीं थीं।
-शिवली के असई गांव की प्रतिभा शुक्ला का जन्म 20 अप्रैल, 1960 को हुआ था। उनकी उम्र करीब 61 वर्ष है।
-वह एमए, बीएड शिक्षित हैं।
-2007 में चौबेपुर सीट से वह बसपा से पहली बार विधायक बनी थीं, 2012 में बसपा से अकबरपुर रनियां विधानसभा क्षेत्र से लड़ी थीं, लेकिन रनरअप रहीं और सपा के रामस्वरूप गौर से हार गईं। इसके बाद 2017 चुनाव के पहले वह अपने पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। फिर भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बनीं। सरल व मिलनसार होने के चलते जनता में लोग उन्हें पसंद करते हैं। महिलाओं में उनकी खास पकड़ है।
-चुनाव से कुछ माह पहले ही परशुराम मंदिर के लिए जमीन दान के मामले में चर्चा में आई थीं। इसका भूमिपूजन भी किया गया था। जिले में वह पार्टी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरे के रूप में हैं।
-उनके पति अनिल शुक्ला वारसी 2009 में बसपा से बिल्हौर से सांसद रहे।