Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में हत्यारों ने तेजधार हथियार से काटा ससुर व बहू का गला, तड़पकर हुई मौत
Kanpur Dehat Murder News कानपुर देहात में हत्यारों ने ससुर व बहू की तेज धार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं बेटा विमल गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभीतक दोनों की हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किये हैं।
जेएनएन, कानपुर देहात। भोगनीपुर के अमरौधा में बुजुर्ग ससुर व बहू की गले व सिर पर धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हत्या किसने व किस इरादे से की इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस पारिवारिक रंजिश के बिंदु पर जांच कर रही।
एसपी बीबीजीटीएस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दो टीमों को जांच के लिए लगाया गया है। अमरौधा के विमल सेना से रिटायर्ड हैं। बुधवार देर रात उनके 80 वर्षीय पिता रामप्रकाश, 40 वर्षीय पत्नी खुशबू की घर में घुसकर हत्यारों ने धारदार हथियार से गर्दन व सिर पर वारकर हत्या कर दी। विमल पर हमला किया और बुरी तरह से घायल कर दिया।
विमल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, वह अभी बोलने की हालत में नहीं है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। खुशबू के शरीर पर सारे जेवर थे और घर में भी लूटपाट के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। खुशबू विमल की तीसरी पत्नी है और कुछ वर्ष पहले ही शादी की है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक रंजिश की बिंदु पर पुलिस जांच कर रही। एसपी ने बताया की जल्द राजफाश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Gyanvapi Case: क्या मिलेगी ज्ञानवापी में पूजा-अर्चना की अनुमति! मामले में मंदिर-मस्जिद पक्ष आज करेंगे जिरह
यह भी पढ़ें: UP Electricity: वाराणसी में मीटरों का टोटा, बिना हिसाब चल रहे 1700 कनेक्शन; लाखों का नुकसान झेल रहा विभाग