Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Train In Two Parts: कानपुर देहात में कपलिंग टूटने से दो हिस्से में बंटी कुशीनगर एक्सप्रेस, अध‍िकारी चुप

Train In Two Parts कानपुर देहात में सुबह चार बजे के करीब पुखरायां स्‍टेशन से पहले कुशीनगर एक्‍सप्रेस ट्रेन कपलिंग टूटने से दो हिस्से में बंट गई। इंजन के साथ वाला ह‍िस्‍सा आगे न‍िकल गया। प‍िछले ह‍िस्‍से में बैठे गार्ड ने ट्रेन के पायलट को यह सूचना दी। ज‍िसके बाद ट्रेन को रोका गया। इसके बाद ट्रेन के दोनों ह‍िस्‍सों को पुखरायां स्‍टेशन लाया गया।

By Prabhapunj MishraEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Mon, 18 Sep 2023 09:56 AM (IST)
Hero Image
Train In Two Parts: पुखरायां स्‍टेशन पर खड़ी कुशीनगर एक्‍सप्रेस

कानपुर देहात, जेएनएन। कपलिंग टूटने से झांसी लाइन पर कुशीनगर एक्सप्रेस आधे हिस्से में बंट गई। गनीमत रही की कोई हादसा न हुआ। चार डिब्बे आखिरी के अलग हुए थे जिसमें जिस डिब्बे की कपलिंग टूटी उसकी अब जांच होगी। कुशीनगर एक्सप्रेस झांसी की ओर जा रही थी।

यह भी पढ़ें: UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी में भाजपा और सपा के बीच सियासी घमासान का मुद्दा बनेंगे आजम खां

तड़के 4:40 बजे करीब कपलिंग टूटने से यह हुआ। इससे यात्री परेशान हो गए। इसके बाद इंजन से जोड़कर पुखरायां ट्रेन को लाया गया। सुबह करीब सात बजे ट्रेन को रवाना किया गया। कपलिंग टूटने वाले एस कोच को जांच के लिए यहीं रोक लिया गया है। अभी अधिकारी कुछ बोल नहीं रहे।

यह भी पढ़ें: UP: CM योगी ने खराब प्रदर्शन करने वाले अध‍िकार‍ियों को दी सख्‍त हिदायत, कई जिलों के अफसरों पर ग‍िर सकती है गाज