Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्धा व बच्ची की मौत, घर में मच गया कोहराम

Kanpur Dehat News कानपुर देहात के रूरा के भौंरा गांव में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वृद्धा व एक बच्ची की जान चली गई। वहीं एक महिला घायल हो गई जिसे अस्पताल लेकर जाया गया।दुर्घटना के बाद कार सवार फरार हो गया। हादसे की सूचना म‍िलते ही घर में कोहराम मच गया।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Sun, 29 Oct 2023 12:29 PM (IST)
Hero Image
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में भीषण हादसा, दो की मौत

जेएनएन, कानपुर देहात। रूरा के भौंरा गांव में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वृद्धा व एक बच्ची की जान चली गई। वहीं एक महिला घायल हो गई जिसे अस्पताल लेकर जाया गया।दुर्घटना के बाद कार सवार फरार हो गया।

भौंरा गांव में शनिवार रात टेसू व झुझिया का विवाह किसान रामविलास के यहां संपन्न कराया गया था। देर रात 11:15 बजे करीब गाजे बाजे संग लोग रिंद नदी किनारे गए थे। वहां पर प्रवाहित करने के बाद वापस लौट रहे थे।गांव के बाहर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार जो कि पीछे से आई ने रामविलास की 60 वर्षीय पत्नी रामप्यारी, रिश्तेदारी में आई सुधीर की चार वर्षीय पुत्री सौम्या व गांव की 55 वर्षीय रामकली को टक्कर मार दी।

इससे तीनों घायल हो गए और उन्हें सीएचसी उसके बाद जिला अस्पताल लेकर जाया गया। जहां पर रविवार सुबह रामप्यारी व सौम्या ने दम तोड़ दिया।इससे रोना पीटना मच गया। थाना प्रभारी रूरा कपिल दुबे ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा होगा।

यह भी पढ़ें: UP Promotion: यूपी में जारी है प्रमोशन का सिलसिला, अब शिक्षा विभाग के नौ उप निदेशक बने ज्वाइंट डायरेक्टर

यह भी पढ़ें: UPSSSC PET 2023: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में न करें ये गलतियां, एग्जाम आज सुबह 10 बजे से

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें