Move to Jagran APP

कम धुएं व धीमी आवाज वाले पटाखे बने लोगों की पसंद

जागरण संवाददाता कानपुर देहात आतिशबाजी में इस बार लोगों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान मे

By JagranEdited By: Updated: Tue, 02 Nov 2021 08:34 PM (IST)
Hero Image
कम धुएं व धीमी आवाज वाले पटाखे बने लोगों की पसंद

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : आतिशबाजी में इस बार लोगों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखकर पटाखे बाजार में आए हैं। कम धुएं के साथ ही कम आवाज संग रंगबिरंगी रोशनी के पटाखे लोगों को पसंद आ रहे हैं। बच्चों के लिए पटाखे अधिक आए हैं जिनमें सुरक्षा का अधिक ध्यान रखा गया है।

दीपावली पर रंग बिरंगी फुलझड़ी, मस्ताब, अनार, चरखी उत्सव में चार चांद लगाते हैं। इस बार बाजार में नई-नई तरह की आतिशबाजी अपना जलवा बिखेर रहीं हैं। तेज आवाज, खतरा पैदा करने वाली आतिशबाजी कम ही दुकानों पर मिल रही। इस बार बच्चों के लिए ऐसी फुलझड़ी हैं जो उन्हें पसंद आ ही हैं। इससे उन्हें खतरा भी कम रहेगा और मजा भी पूरा आएगा। जोकर, जानेमन, हसीना रंगीन रोशनी के साथ बच्चों को बहुत आनंद देने वाली हैं। जुंबा बम आया है जो जलाने पर कुछ देर बाद चारों तरफ नाचकर हल्के आवाज में दगेगा। इसके अलावा पपअप बम आया है जो फेंकने पर कम आवाज के साथ दगेगा इसे बच्चों के लिए लाया गया है। माचिस के आकार का माचिस बम भी बाजार में आया है।

अकबरपुर के दुकानदार राजू, प्रभात व मनीष ने बताया कि लोग तेज आवाज के पटाखे पसंद नहीं कर रहें हैं ऐसे में हम लोगों ने माल भी कम मंगाया है। बाकी पटाखे पसंद किए जा रहे हैं।

-----

राकेट व अनार बने पसंद

हमेशा की तरह राकेट व अनार लोगों की पसंद बने हुए हैं। वहीं फाउंटेन पटाखा लोगों को काफी भाया। यह आसमान में जाकर फव्वारे जैसा बिखर कर रोशनी देगा। वहीं 12 आवाज वाले राकेट अलग अलग रोशनी के साथ ही अलग आवाज भी निकालेगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।