Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कानपुर अग्निकांड: राहुल गांधी ने मांगी उच्च स्तरीय जांच, कहा- पीड़ित परिवारों को मिले उचित मुआवजा

massive fire kanpur dehat कानपुर देहात के रनियां औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को हुए भीषण अग्निकांड में छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताते हुए सरकार से उच्च स्तरीय जांच और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 25 Sep 2024 05:45 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कानपुर भीषण अग्निकांड को लेकर सवाल उठाए हैं। जागरण

 जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। औद्योगिक क्षेत्र रनियां में शनिवार को हुए भीषण अग्निकांड में छह लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत पर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा व उच्च स्तरीय जांच की मांग भी सरकार से रखी है। वहीं घटना पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दुख जताया है।

रनियां में हुए वीभत्स अग्निकांड में छह श्रमिकों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। वहीं आग में गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों का उपचार चल रहा है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवारों से मिले थे और उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला था।

इसे भी पढ़ें-यूपी में बिजली बिल बकायेदारों पर हो रही कार्रवाई, बनारस में हुई लाखों रुपये की वसूली

वहीं अब लोकसभा नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग रखी है और उचित मुआवजा के लिए लिखा है। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी घटना पर दुख जताया है।

जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने बताया कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग रखी है, जिससे पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर वासियों को दशहरा तक मिल जाएगा एक और बाईपास फोरलेन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें