Move to Jagran APP

शिवपाल सिंह यादव बोले- विपक्ष को खत्म करना चाह रही है भाजपा

शिवपाल ने कहा क‍ि विपक्ष का काम हमेशा से सरकार की नाकामियों को उजागर करना रहा है उसी पर विपक्ष अपनी भूमिका देश में निभाता रहा है। उन्होंने आरिफ व सारस के प्रकरण पर कहा कि जब सारस को अलग कर दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Thu, 23 Mar 2023 07:49 PM (IST)
Hero Image
शिवपाल सिंह यादव बोले- विपक्ष को खत्म करना चाह रही है भाजपा

कानपुर देहात : जैनपुर में एक फ्लोर मिल में रुके सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाह रही है धमकाने के साथ ही मुकदमे किए जा रहे हैं। विपक्ष का काम हमेशा से सरकार की नाकामियों को उजागर करना रहा है उसी पर विपक्ष अपनी भूमिका देश में निभाता रहा है।

उन्होंने आरिफ व सारस के प्रकरण पर कहा कि जब सारस को अलग कर दिया है तो इसी तरह का अलगाव यह देश में पैदा कर रहें हैं। भाजपा हर वर्ग को बांटना चाहती है।

आरिफ ने उस घायल सारस को बचाया था लेकिन यह जीव जंतु को भी नहीं छोड़ रहें हैं।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि जब उन्हें हत्या का डर सता रहा तो समझ लीजिए कानून व्यवस्था का क्या हाल प्रदेश में है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।