Move to Jagran APP

चार किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

भोगनीपुर पुलिस ने चार किलो चरस

By JagranEdited By: Updated: Tue, 05 Jul 2022 06:32 PM (IST)
चार किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार
चार किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

चार किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर (कानपुर देहात): भोगनीपुर पुलिस ने चार किलो चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। वह यहां पर किसी को बिक्री करने के लिए चरस लेकर आए थे। एक तस्कर बिहार के चंपारण का रहने वाला है। सीओ भोगनीपुर तनु उपाध्याय ने बताया कि थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राकेश बहादुर सिंह, दयानंद झा, देवेंद्र सिंह राजावत व एसओजी (स्पेशल आपरेशन ग्रुप) प्रभारी प्रशांत गौतम पुलिस बल के साथ पटेल चौक पुखरायां के सामने झांसी हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय भोगनीपुर की ओर जा रहे एक बाइक सवार तीन लोग पुलिस को देख रुक गए। इससे पहले कि वह भागते पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से चार किलो चरस बरामद हुई। अपना नाम बिहार चंपारण के रक्सौल के नौका टोला का रामबालक शाह, अकबरपुर के पन्ना जाखा का राजकुमार यादव व रूरा के सूतनपुरवा का प्यारेलाल कोरी बताया। चरस उन्हें लाकर रामबालक देता था, जिसे वह ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री करते थे। इससे पहले भी वह मादक पदार्थ तस्करी में जेल जा चुके हैं। सीओ ने बताया कि यहां किसे किसे वह बिक्री करते थे व बाकी कौन लोग उनमें शामिल हैं इस बारे में सुराग लगाया जा रहा है। तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।