Move to Jagran APP

यूपी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- जबसे BJP सरकार बनी नहीं हुआ कोई दंगा, कहा- सपा वाले तो...

UP Politics भूपेंद्र चौधरी ने कहा हमारी सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए काम किया पिछली सरकारों में लूट घसोट की जाती थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से कोई दंगा नहीं हुआ अपराधियों को उनके कर्म की सजा तेजी से मिल रही है। बिना भेदभाव के बिजली व अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Mon, 25 Sep 2023 04:12 PM (IST)
Hero Image
UP Politics : यूपी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- जबसे हमारी सरकार बनी नहीं हुआ कोई दंगा

जासं, कानपुर देहात : भाजपा सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं है और जो कहा वह करके दिखाया गया। सपा बसपा जनता को गुमराह कर पहले वोट ले लेते हैं और बाद में लूट लेते हैं। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने यहां कंचौसी में कही।

यह भी पढ़ें- UPPSC : यूपी लोक सेवा आयोग ने निकाल दी इन पदों के लिए वैकेंसी; इंटरव्यू देकर पा सकते हैं नौकरी

कहा- पीएम मोदी ने भारत का मान बढ़ाया

पं. दीनदयाल की जयंती व अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले की मां कनक रानी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम देश को विश्व गुरु बना रहै है। अभी जी20 की भारत ने मेजबानी की जिसमें प्रधानमंत्री ने भारत का मान बढ़ाया। विश्व में भारत का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है।

हमारी सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए काम किया पिछली सरकारों में लूट घसोट की जाती थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से कोई दंगा नहीं हुआ, अपराधियों को उनके कर्म की सजा तेजी से मिल रही है। बिना भेदभाव के बिजली व अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

सपा में केवल समर्थकों को योजनाओं का लाभ मिलता था।भाजपा के लिए सेवा ही संकल्प हैं भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच रहता है सरकार के संकल्प को हम सब मिल कर पूरा करेंगे और जनता को विकास के पथ पर ले जाएंगे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।