Move to Jagran APP

विद्यालयों में मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिवस

कासगंज संवाद सहयोगी बाल दिवस पर सेंट जोसफ पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 05:35 AM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 05:35 AM (IST)
विद्यालयों में मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिवस

कासगंज, संवाद सहयोगी : बाल दिवस पर सेंट जोसफ पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। चाचा नेहरू को याद किया गया। प्रहलादपुर स्थित एनआर पब्लिक स्कूल में विचार गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चरित्र पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डा. बरगीश ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय में क्रिकेट, बैडमिटन एवं साइकिल रेस प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्य ने प्रतियोगियों को प्रतियोगिता के नियम बताए, कहा कि खेलों से शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समय-समय पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्रहलादपुर स्थित एनआर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी हुई। इस दौरान नृत्य प्रतियोगिता भी कराई गई। विद्यालय के प्रबंधक विवेक राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतियोगी पुरस्कृत किए गए। जुगल, शैजल, राज गोैतम, परिधि भारद्वाज ,ईजा खान, कृष्णा राजपूत, काव्य कश्यप, हर्षित, देव, कीर्ति , संस्कृति, अनुराधा, प्रियांशी, महक कुलदीप शर्मा, पंकज कुमार, पी. सिंह, मोहन लाल शर्मा, भूपेंद्र, आनंद प्रकाश, संजय उपाध्याय, श्वेता सिंह, अनामिका वशिष्ठ, प्रियांशी अग्रवाल, पूनम, बबीता राजपूत, एलिस, गरिमा शर्मा, सुबही जमाल, पीके पांडे, प्रीति राजपूत, अमित उपाध्याय, सुधीर यादव, अखिलेश पुंडीर मौजूद रहे। कस्बों में भी मनाया गया पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन

जागरण टीम, कासगंज : पटियाली के गांव दरियावगंज के श्री साईं एजुकेशनल एकेडमी एवं सरस्वती शिशु मंदिर में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्या नीता आर्य ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि राजेश कुमार गुप्ता ने नेहरू के व्यक्तित्व के बारे में बताया कि वह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। चाचा नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। छात्रा सानिया गुप्ता, यदिबा, अंशिका ने मिलकर विद्यालय में रंगोली सजाई। मनोज कुमार, काजल, नैना वर्मा, कुलदीप, प्रेम, प्रदीप, प्रतीक, रश्मि यादव, अंजली यादव मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन जसविदर कौर ने किया। वहीं, कस्बा गंजडुंडवारा के कैनाल रोड स्थित स्वतंत्रता सैनानी श्यामबाबू वैदिक कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या मंजू गुप्ता ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। अनिल सिंह राठौर ने कहा कि नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे थे। उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। मार्डन कन्या जूनियर हाईस्कूल कार्यक्रम हुए विद्यार्थियों ने पेंटिग बनाई। रेखा, रंजना, पूनम, पारुल, शशि, अरविद बघेल, सुखपाल, प्रतीक अग्रवाल, अजय कुमार शाक्य, कृतज्ञ यशोलिया, शिवशंकर गुप्ता, संजय दीक्षित, गौरव, विवेक गुप्ता मौजूद रहे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.