Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kasganj News: भगवान ने भर दी झोली; छह मिनट में मां ने दिया तीन बच्चों को जन्म, परिवार में छह हुई बच्चों की संख्या

Kasganj News मेहनत मजदूरी करने वाले अशाेक कुमार के घर दशहरा का पर्व दोगुनी खुशी लेकर आया। सहावर के स्वास्थ्य केंद्र में उनकी पत्नी ने एक के बाद एक तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे स्वस्थ्य हैं। पहले से उन्होंने कोई अल्ट्रासाउंड नहीं कराया था कि कितने बच्चे हैं। अब उनके परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हो गई हैं

By Edited By: Abhishek SaxenaUpdated: Wed, 25 Oct 2023 08:03 AM (IST)
Hero Image
स्वास्थ्य केंद्र में दशहरा पर्व के दिन मंगलवार को प्रसूता ने एक के बाद एक तीन बच्चों को जन्म

संवाद सूत्र, सहावर/कासगंज। दशहरा के दिन सहावर में मंगलवार को प्रसूता ने एक के बाद एक तीन बच्चों को जन्म दिया है। छह मिनट में तीन बच्चे पैदा हुए। प्रसूता और बच्चे स्वस्थ्य हैं। पहले से भी महिला पर तीन बच्चे मौजूद हैं। अब वह छह बच्चों की मां बन गई है।

गाेमती देवी पिछले दिनों से प्रसव पीड़ा पीड़ित थी

क्षेत्र के गांव ताली निवासी अशोक कुमार की पत्नी 32 वर्षीय गाेमती देवी पिछले दिनों से प्रसव पीड़ा पीड़ित थी। सोमवार की देर रात उसकी बिगड़ी। महिला को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह महिला ने एक के बाद एक तीन बच्चों को जन्म दिया।

  • पहले बच्चे का जन्म आठ बजकर 30 मिनट
  • दूसरे बालक का जन्म आठ बजकर 32 मिनट
  • तीसरे बच्चे का जन्म आठ बजकर 35 मिनट पर जन्म दिया है।
  • प्रसूता और बच्चे सभी स्वस्थ्य हैं।

महिला की हालत बिगड़ने पर गांव की आशा मीरा देवी और दायी सुमन उसे लेकर अस्पताल आई थी। उन्होंने बताया कि महिला के पति अशोक कुमार मेहनत मजदूरी का कार्य करते हैं। पहले से इन पर एक पुत्र व दो पुत्रियां मौजूद हैं। इनके परिवार में अब तीन पुत्रों की और वृद्धि हो गई है।

Read Also: Agra News: एसटीएफ की रेड में भंडाफोड़, पाश इलाके में चल रहा था गोरखधंधा, ग्राहकों को देते थे लुभावने आफर, आगरा से दिल्ली तक सप्लाई

एक साथ तीन बालक के जन्म को लेकर क्षेत्रीय लोगों में चर्चा बनी हुई है। प्रभारी चिकित्सक डा. मशकूर आलम ने बताया कि बच्चे और उनकी मां स्वस्थ्य हैं। प्रसव क्रिय के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।