Move to Jagran APP

कासगंज में सोशल मीडिया पर हिंसा भड़काने वाला ग्रुप एडमिन तथा एक अन्य गिरफ्तार

कासगंज में 26 जनवरी को चंदन गुप्ता हत्याकांड और बवाल के मामले में नामजद सलमान पुत्र चमन को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसको किसरौली रोड से कोतवाली पुलिस ने पकड़ा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Wed, 07 Feb 2018 09:13 AM (IST)
Hero Image
कासगंज में सोशल मीडिया पर हिंसा भड़काने वाला ग्रुप एडमिन तथा एक अन्य गिरफ्तार

कासगंज (जेएनएन)। गणतंत्र दिवस पर कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसा में चंदन गुप्ता की मौत के बाद भड़की हिंसा को हवा देने वाले सोशल मीडिया के ग्रुप एडमिन के साथ अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इनमें व्हाट्सऐप ग्रुप पर हिंसा को भड़काने के मामले में राम सिंह तथा हत्या के मामले में सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कासगंज में 26 जनवरी को चंदन गुप्ता हत्याकांड और बवाल के मामले में नामजद सलमान पुत्र चमन को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसको किसरौली रोड से कोतवाली पुलिस ने पकड़ा। सलमान के पास से एक तमंचा दो कारतूस बरामद हुआ।

कासगंज में सोशल मीडिया पर हिंसा भड़काने वाले ग्रुप एडमिन को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पहले पुलिस ने हिंसा भड़काने के मामले पर ध्यान नहीं दिया था। व्हाट्सऐप पर हिंसा भड़काने और नफरत फैलाने के मामले में पुलिस ने ग्रुप एडमिन राम सिंह को गिरफ्तार किया। राम सिंह ने व्हाट्सऐप पर दंगा भड़काने का कैप्शन जैसी बातें लिखी थीं। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी राम सिंह से पूछताछ कर रही है। कासगंज पुलिस ने सोशल नेटवर्किंग के जरिए हिंसा भड़काने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस को वीडियो शेयर करने वाले व्हाट्सऐप ग्रुप के एक अन्य सदस्य अजय गुप्ता की तलाश है। जो घटना के बाद से फरार चल रहा है।

अब तक इस मामले में 120 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हिंसा में पांच रिपोर्ट कराई गई थी। जिसके 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 81 लोगों को धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में अरेस्ट किया गया।

कासगंज में हिंसा और बवाल के बारे में व्हाट्सएप ग्रुप नक्षत्र कंप्यूटर्स में आपत्तिजनक और भड़काऊ मैसेज और चित्र पोस्ट किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने ग्रुप एडमिन राम सिंह और मेंबर अजय गुप्ता के खिलाफ दो समुदायों के बीच में हिंसा फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में गंजडुंडवारा थाने में केस दर्ज किया गया था। आज तो राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अभी अजय गुप्ता फरार है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।