Move to Jagran APP

रेलवे स्टेशन पर दर्द से कराह रही थी महिला, लोग कुछ समझ पाते… इससे पहले ही पहुंच गई RPF, किया ऐसा काम, खूब हुई प्रशंसा

महिला अपने परिजनों के साथ बड़ोदरा से कासगंज आ रही थी। ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल रामफूल मीना द्वारा पोस्ट कमांडर को सूचना दी गई। बताया कि एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हो रही है उसे तुरंत मदद की आवश्यकता है। सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस को कॉल किया और महिला कांस्टेबल प्रीति वर्मा हेड कांस्टेबल धारा सिंह मीना को पीड़ित महिला के पास भेजा गया।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Tue, 28 May 2024 04:31 PM (IST)
Hero Image
गर्भवती महिला सपना को स्टेशन के माध्यम से एंबुलेंस तक ले जाते रेलवे सुरक्षा बल के जवान। जागरण

संवाद सूत्र, कासगंज। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। रेलवे सुरक्षा बल ने तत्परता दिखाते हुए अशोक नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां महिला ने पुत्र को जन्म दिया। आरपीएफ की तत्परता की लोगों ने सराहना की है।

यह है मामला

जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रेन में सवार जिला कुशीनगर के थाना बनकटा गांव भुंडी निवासी महिला सपना पत्नी सुनील को प्रसव पीड़ा उठी। 

महिला अपने परिजनों के साथ बड़ोदरा से कासगंज आ रही थी। ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल रामफूल मीना द्वारा पोस्ट कमांडर को सूचना दी गई। बताया कि एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हो रही है, उसे तुरंत मदद की आवश्यकता है। 

सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस को कॉल किया और महिला कांस्टेबल प्रीति वर्मा, हेड कांस्टेबल धारा सिंह मीना को पीड़ित महिला के पास भेजा गया। महिला यात्री को कोच से नीचे उतारकर स्ट्रेचर के माध्यम से स्टेशन के बाहर खड़ी एंबुलेंस तक लाया गया। 

गर्भवती को अशोक नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता और सहयोग की सराहना की।

यह भी पढ़ें: AC चलाकर कमरे में अकेले सो रहा था युवक, अचानक हुआ कुछ ऐसा क‍ि चली गई जान

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।