Move to Jagran APP

Kaushambi Seat Result 2024: कौशांबी में जीते पुष्पेन्द्र सरोज, विनोद सोनकर को 103944 मतों से हराया

Kaushambi lok sabha election 2024 Result - कौशांबी (सुरक्षित) लोकसभा सीट से भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने भाजपा के लगातार दो बार सांसद रहे विनोद सोनकर को 103944 मतों से शिकस्त दी। इंडी गठबंधन प्रत्याशी को कुल 509787 मत मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी को 405843 मत मिले। बसपा प्रत्याशी शुभ नारायण गौतम कुल 55858 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

By Shivam Yadav Edited By: Shivam Yadav Updated: Tue, 04 Jun 2024 02:20 PM (IST)
Hero Image
Kaushambi Seat Result 2024: दांव पर विनोद सोनकर की प्रतिष्ठा, पिता की लड़ाई लड़ रहे पुष्पेंद्र, बसपा कितने नंबर पर?

डिजिटल डेस्क, कौशांबी। Kaushambi lok sabha Chunav Result 2024 Updates | कौशांबी (सुरक्षित) लोकसभा सीट से भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने भाजपा के लगातार दो बार सांसद रहे विनोद सोनकर को 103944 मतों से शिकस्त दी। इंडी गठबंधन प्रत्याशी को कुल 509787 मत मिले हैं। जबकि, भाजपा प्रत्याशी को 405843 मत मिले।

बसपा प्रत्याशी शुभ नारायण गौतम कुल 55858 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। रिटर्निंग अफसर राजेश कुमार राय ने पुष्पेंद्र सरोज को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कौशांबी संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में 20 मई को हुए मतदान में कुल 1010109 मत पड़े थे।

2014 और 2019 का हाल

यहां पिछले दो चुनाव से कमल का फूल ही खिल रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस संसदीय सीट पर 52.38 फीसदी वोट पड़े थे। बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर ने सपा के शैलेंद्र कुमार को 42 हजार 900 वोटों से मात दी थी। बसपा तीसरे स्थान पर रही। 

2019 के चुनाव में विनाेद सोनकर ने 38,722 मतों से सपा उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज को हराया था। तीसरे नंबर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के शैलेंद्र कुमार रहे। विनोद सोनकर ने दोनों ही चुनाव में चार और चार प्रतिशत से अधिक मत पाकर अपनी जीत दर्ज किए थे। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।