Move to Jagran APP

kaushambi News: फसल कटाई के लिए गए दंपति पर मधुमक्खियों ने बोला हमला; पति की मौत, पत्नी घायल

जिले के पूरामुफ्ती क्षेत्र के शेख सरवा गांव में मंगलवार की सुबह खेतों में गेहूं की फसल की कटाई करने गए एक दंपति पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिसमें वृद्ध पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Tue, 18 Apr 2023 10:59 AM (IST)
Hero Image
फसल कटाई के लिए गए दंपति पर मधुमक्खियों ने बोला हमला
जागरण संवाददाता, कौशांबी : जिले के पूरामुफ्ती क्षेत्र के शेख सरवा गांव में मंगलवार की सुबह खेतों में गेहूं की फसल की कटाई करने गए एक दंपति पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिसमें वृद्ध पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। आसपास रहे लोगों ने घायलों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

फसल कटाई के लिए गए थे जेल

शेख सरवा गांव निवासी 60 वर्षीय खाझा प्रसाद यादव पुत्र स्वर्गीय कल्लू खेती किसानी करते हैं। मंगलवार की सुबह वह खेतों में बोए गेहूं की फसल की कटाई करने पत्नी तुलसी देवी के साथ निकले थे। इस बीच खेत के रास्ते में रहा कांटा तुलसी देवी के पैरों में चुभ गया। कांटे को निकालने के लिए खाझा प्रसाद पास रहे बबूल के पेड़ से एक कांटा तोड़ने लगे।

मधुमक्खियों ने बोला हमला

डाल को पकड़ते ही पेड़ में लगी मधुमक्खियों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया । बचाने पहुंची तुलसी को भी मधुमक्खियों ने डंक मारा तो वह भाग निकलीं लेकिन उनके पति को मधुमक्खियों के झुंड ने बुरी तरह से घायल कर दिया। जान बचाने के लिए वह तालाब में कूद पड़े। लेकिन वह पानी तक नहीं पहुंच सके तालाब के दलदल में ही फंस कर तड़पते रहे।

चीख पुकार और शोरगुल सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचे तब तक खाझा प्रसाद की मौत हो गई। लोगों ने घायलों तुलसी देवी को प्रयागराज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया । घटना की जानकारी होने पर एयर फोर्स में नौकरी कर रहे बेटे यशवंत सिंह और बलवंत सिंह घर आने के लिए निकल पड़े हैं। घटना को लेकर स्वजनों में रोना पिटना मचा हुआ है। बिना पोस्टमार्टम शव दफन करने की तैयारी स्वजन बना रहे हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।