Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kaushambi News: जंगली जानवर के हमले से युवक घायल, ग्रामीणों ने शुरू कर दी कांबिंग

कौशांबी के शहजादपुर गांव में एक युवक पर गुरुवार रात जंगली जानवर ने हमला किया। मलखान यादव नामक युवक खेत से घर लौटते समय अचानक जंगली जानवर के हमले का शिकार हुआ। उसने साहस दिखाते हुए रस्सी से जानवर को भगाने की कोशिश की। ग्रामीणों की मदद से जानवर भाग गया। हमले में युवक घायल हुआ। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग शुरू की।

By raj k. srivastava Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 20 Sep 2024 01:37 AM (IST)
Hero Image
घायल युवक को पकड़कर ले जाते ग्रामीण। जागरण

संवाद सूत्र, कौशांबी। कोखराज क्षेत्र के शहजादपुर गांव के कुरेहटा मुहल्ला निवासी एक युवक पर गुरुवार की रात करीब नौ बजे खेत से घर लौटते समय जंगली जानवर ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह घबरा गया। पास में ही रखी रस्सी पकड़कर वह जंगली जानवर को भगाने लगा।

शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। टॉर्च की रोशनी देखकर जानवर भाग गया। हमले में युवक घायल हो गया। जानकारी होने पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। टीम ग्रामीणों के साथ कांबिंग शुरू कर दी।

यह है पूरा मामला

कुरेहटा निवासी 22 वर्षीय मलखान यादव पुत्र राम नारायण यादव गुरुवार की रात करीब नौ बजे खेत से वापस घर जा रहा था। तभी मुहल्ले से लगभग दो सौ मीटर दूर मठातीर के पास एक जंगली जानवर ने उस पर हमला बोल दिया। 

अचानक हुए हमले से वह खबरा गया। बहरहाल, साहस का परिचय देते हुए पास में रखी रस्सी पकड़ उसे घुमाकर जंगली जानवर को भगाने की कोशिश करने लगा। साथ ही बचाव के लिए ग्रामीणों को आवाज भी देने लगा। 

आवाज सुनकर गांव के लोग उस तरफ भागे। ग्रामीणों का शोर और टॉर्च की रोशन देकर हमलावर जानवर वहां से भाग गया। हमले में जानवर के पंजों के निशान उसके पेट में पड़ गए। 

फिलहाल, ग्रामीण रात के अंधेरे में जंगली जानवर की खोजबीन में वन विभाग की टीम के साथ लगे रहे। ग्रामीण उस जानवर का नाम करौंछा बता रहे थे।

जंगली जानवर द्वारा युवक पर हमले की जानकारी मिली। विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया है। लोगों से कहा गया कि कोई उसे मारेगा नहीं। बच्चों को घर से बाहर नहीं निकालेंगे। रात होने के कारण जानवर के बारे में पता लगना मुश्किल है। सुबह टीम फिर से भेजकर जानकारी करवाई जाएगी।

-आरएस यादव, प्रभागीय वनाधिकारी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर