Move to Jagran APP

Kaushambi Lok Sabha Seat: चुनावी मैदान में उतरे ‘सिकंदर’ का तय होगा मुकद्दर, 19 लाख से अधिक मतदाताओं के भरोसे हार-जीत

Kaushambi Lok Sabha Seat कौशांबी लोकसभा संसदीय सीट पर कुल 1909620 मतदाता हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 1765018 मतदाता थे। मगर इस बार के चुनाव में 144602 मतदाता बढ़ गए हैं। इसमें लगभग दो लाख 90 हजार ऐसे मतदाता हैं जिनकी उम्र 19 से 30 वर्ष के बीच है। यह सभी मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार को करेंगे।

By Neeraj Singh Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 20 May 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
कौशांबी सीट से उतरे 10 प्रत्याशियों की साख दांव पर

जागरण संवाददाता, कौशांबी। Kaushambi Lok Sabha Seat: लोकसभा की सुरक्षित सीट कौशांबी में चुनाव का रण। राष्ट्रीय पार्टियों समेत विभिन्न दल और निर्दल उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा चुके हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बड़े पैमाने पर मतदाता जागरुकता अभियान भी चलाया गया है।

लोकतंत्र के इस महापर्व का उत्सव मनाने के लिए संसदीय सीट के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। वह सोमवार को अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए ईवीएम की बटन दबाएंगे। इसके साथ ही चुनावी मैदान पर उतरे ‘सिकंदर’ का मुकद्दर तय होगा। फिर चार जून को पता चलेगा कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा।

कौशांबी सीट पर कुल 19,09,620 मतदाता

कौशांबी लोकसभा संसदीय सीट पर कुल 19,09,620 मतदाता हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 17,65,018 मतदाता थे। मगर इस बार के चुनाव में 1,44,602 मतदाता बढ़ गए हैं। इसमें लगभग दो लाख 90 हजार ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 19 से 30 वर्ष के बीच है।

यह सभी मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं को वोट डालने के लिए कुल 1176 मतदान केंद्र और 1996 मतदान बूथ (मतदेय स्थल) बनाए गए हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 17 जोनल और 146 सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सोमवार की सुबह सात बजे मतदान शुरू हो शाम छह बजे तक चलेगा। उधर, लोगों के बीच मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। खासकर युवा खुद वोट डालने के साथ ही दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

सभी को बराबर का हक

85 वर्ष से अधिक आयु के 9211, 15867 दिव्यांग मतदाता भी मतदान करेंगे। 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 5752 पुरुष एवं 3459 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार दिव्यांग मतदाताओं में 10595 पुरुष एवं 5269 महिला मतदाता हैं। वहीं, कुल 2905 सर्विस वोटर हैं।इसमें 2799 पुरुष एवं 106 महिला सर्विस वोटर शामिल हैं।

विधासभावार अब मतदाताओं की संख्या

विधानसभा का नाम पुरुष मतदाता महिला मतदाता अन्य कुल मतदाता
बाबागंज 17,3894 153467 46 327407
कुंडा 194237 171592 113 365942
सिराथू 205296 182211 07 387514
मंझनपुर 225030 201596 00 428626
चायल 212435 187696 00 400131
योग 1012892 896562 166 1909620
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।