Move to Jagran APP

UP News : कौशांबी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में विवाद, चले ईंट-पत्थर; कई घायल- डीएम फोर्स के साथ मौके पर

UP News यूपी के कौशांबी जिले में मूर्ति विर्सजन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद से पूरे गांव में तनाव है। करीब 6 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि मंझनपुर के नारा बलीपुर गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय के बीच ईंट पत्थर चल गए। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। डीएम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 12 Oct 2024 04:29 PM (IST)
Hero Image
गांव में तनाव का माहौल देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। मंझनपुर के नारा बलीपुर गांव में शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुलाल पड़ने से दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलाए गए। इससे एक पक्ष से शंकर, मनीष सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह कई थाने की पुलिस फोर्स और पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ते देख डीएम और एसपी भी पहुंच गए और लोगों को समझाकर शांत कराया।

नोट- पूरी खबर की प्रतीक्षा है, अन्य जानकारी आते ही अपडेट किया जाएगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।