Move to Jagran APP

खून से लथपथ महिला पहुंची थाने, बताई हैरान करने वाली बात; फिर पुलिस ने सबसे पहले किया ये काम

खून से लथपथ एक महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि दहेज लोभी ससुरालियों ने उसकी यह हालत की है। आरोप है कि पति ससुर व सास ने सुबह से दहेज की मांग को लेकर विवाद शुरू कर दिया। महिला ने विरोध जताया तो आरोपी पति ससुर व सास ने मिलकर उसे व उसके डेढ़ साल के बेटे उमर को मारना पीटना शुरू कर दिया।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Tue, 23 Jul 2024 07:18 PM (IST)
Hero Image
लहूलुहान हालत में थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस से बताई थी आपबीती - प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, कौशाम्बी। करारी कोतवाली के स्थानीय कस्बे में सोमवार को एक दहेज लोभी शौहर ने मां बाप के साथ मिलकर पत्नी को पीटकर घर से भगा दिया। ससुरालियों की पिटाई से लहूलुहान विवाहिता इलाकाई थाना पहुंची और पुलिस से आपबीती बताई। पुलिस ने घायल विवाहिता मेडिकल के लिए भेजते हुए सभी हमलावरों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।

मंझनपुर कोतवाली के बबुरा के रहने वाले इरसाद खान ने अपनी बेटी मंतसा खान का निकाह करारी के हजरतगंज निवासी मो रिजवान पुत्र अब्दुल हमीद से करीब छह साल पहले किया था। शादी के कुछ महीने बाद से मंतसा को उसके पति ससुर सास व देवर दहेज मे कार व दो लाख रुपये लाने की मांग करने लगे।

विवाहिता ने लगाए ये आरोप

मंतसा के मुताबिक आए दिन उसे रुपये व कार मायके से लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कई बार मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष को समझाया। आरोप है कि सोमवार को पति ससुर व सास ने सुबह से दहेज की मांग को लेकर विवाद शुरू कर दिया। रोज रोज के ताने से परेशान होकर उसने अपना विरोध जताया। जिस पर आरोपी पति, ससुर व सास ने मिलकर उसे व उसके डेढ़ साल के बेटे उमर को मारना पीटना शुरू कर दिया।

आरोपियों ने मारपीट के दौरान उसके कीमती जेवर (नाक कान व गले) से छीन कर उतार लिया और पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ होने के बाद भी ससुरालियों ने उसके बेटे को छीन कर घर से बाहर निकाल दिया। मामले में करारी पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है

ये भी पढ़ें - 

Aligarh News: सरकारी स्कूलों में बच्चों की बिगड़ी तबीयत, कई बेहोश; शिक्षकों में मची खलबली

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।