Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kushinagar News: शौचालय में मिला नवविवाहिता का शव, दरवाजे पर बाहर से लगा था ताला; दहेज के लिए हत्या का आरोप

मामला कुशीनगर जिले के सेवरही क्षेत्र के मिश्रौली का है। क्षेत्र के ही दनियाड़ी गांव की युवती की शादी बीते दिसंबर में मिश्रौली में हुई थी। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते थे। घटना से पहले भी सास-बहू के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद विवाहिता का शव शौचालय में मिला। जिसमें बाहर से ताला लगा था।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandUpdated: Fri, 08 Sep 2023 12:10 PM (IST)
Hero Image
शौचालय में मिला नवविवाहिता का शव। (फाइल फोटो)

सेवरही (कुशीनगर), जागरण संवाददाता। कुशीनगर जिले के सेवरही क्षेत्र के मिश्रौली में एक नवविवाहिता का शव शौचालय में मिला। जिसका दरवाजा बाहर से बंद था और ताला लगा था। घटना का जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उधर, मृतका की मां की तहरीर पर पति, ससुर, सास व देवर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

यह है पूरा मामला

क्षेत्र के ही दनियाड़ी गांव निवासी अमलावती देवी पत्नी राघव सिंह ने तहरीर में लिखा है कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री विभा देवी की शादी नीरज सिंह के साथ दिसंबर 2022 में हुई। पति, ससुर व देवर रोजगार के सिलसिले में मध्यप्रदेश के इंदौर में रहते हैं। घर पर सिर्फ सास व बहू रहती थीं। दहेज को लेकर सास-बहू में अक्सर विवाद होता रहता था।

इसे भी पढ़ें, Gorakhpur एयरपोर्ट पर कारतूस संग नेपाल का पूर्व सैनिक गिरफ्तार, पुलिस व खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

ये है आरोप

मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही विभा को पति, सास, ससुर व देवर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस मामले में कई बार गांव में पंचायत भी हो चुकी है। घटना के दिन भी रात में सास- बहू के बीच कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को पुत्री की मौत की सूचना पर स्वजन मिश्रौली पहुंचे और खोजबीन किया तो विभा की हत्या कर शौचालय में शव छिपाया मिला। मृतका के नाक से झाग निकल रहा था।

इसे भी पढ़ें, GST: कर चोरी में बिहार, झारखंड की फर्जी फर्मों का भंडाफोड़, 48 घंटे के जांच अभियान में सामने आया फर्जीवाड़ा

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी पर सीओ जितेन्द्र सिंह कालरा, एसएचओ हर्षवर्धन सिंह, पिपराघाट चौकी प्रभारी सुजीत कुमार मौके पर पहुंच पड़ताल में जुट गए। एसएचओ ने बताया कि पति नीरज सिंह, ससुर दूधनाथ सिंह, सास बिगना देवी व देवर सूरज सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा। प्रधान प्रतिनिधि डा. संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें