Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नवरात्र आते ही अचानक बढ़ गए फलों के दाम, कीमतों में उछाल से बिगड़ा आमजन का बजट; 20-30 प्रतिशत हुआ महंगा

चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) के शुरू होते ही फल व पूजा सामग्रियों के दाम बढ़ गए हैं। फल विक्रेता भीम मद्धेशिया ने कहा कि नवरात्र और रमजान पर फलों की मांग बढ़ जाती है। फलों की बढ़ती मांग को देखते हुए कीमतों में उछाल आया है। इसका मुख्य कारण बाहर से मंगाए जा रहे फलों के भाड़े में वृद्धि होना है।

By Ajay K Shukla Edited By: Riya Pandey Updated: Sun, 14 Apr 2024 03:21 PM (IST)
Hero Image
नवरात्र आते ही अचानक बढ़ गए फलों के दाम

जागरण संवाददाता, कसया। Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र के शुरू होते ही फल व पूजा सामग्रियों के दाम बढ़ गए हैं। फल, फूल, नारियल व चुनरी महंगी हो गई है। फल व पूजन सामग्री के मूल्य में 20 से 30 प्रतिशत तक उछाल आया है। बढ़े दामों से लोग परेशान हैं। वहीं दुकानदार फलों के दाम में बढ़ोत्तरी का कारण कम आवक व भाड़े में वृद्धि होना बता रहे हैं।

फल विक्रेता भीम मद्धेशिया ने कहा कि नवरात्र और रमजान पर फलों की मांग बढ़ जाती है। फलों की बढ़ती मांग को देखते हुए कीमतों में उछाल आया है। इसका मुख्य कारण बाहर से मंगाए जा रहे फलों के भाड़े में वृद्धि होना है।

मनोज सिंह ने कहा कि महंगाई के कारण कुछ बिक्री प्रभावित हुई है। जो लोग नवरात्र में व्रत रह रहे हैं, उन्हें तो फल खरीदना ही पड़ रहा है। त्योहार को देखते हुए सभी प्रकार के फलों को मंगाया गया है।

लोगों का ये है कहना

माया ने बताया कि त्योहारी सीजन शुरू होते ही फलों के दाम बढ़ने लगे हैं। दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा दिक्कत व्रत रहने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है। खाद्य पदार्थों में हो रहे लगातार वृद्धि से आमजन परेशान हैं। फिर भी खरीदारी करना मजबूरी है। आस्था के आगे महंगाई को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।

मुन्नी कुशवाहा ने कहा कि नवरात्र सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पूजा में फल का बढ़ चढ़ कर प्रयोग होता है। फलों के दाम बढ़ने से बजट प्रभावित हो गया है।

फल मूल्य
केला  60-70
अंगूर  100-120
सेब  160-180
अनार 120-140
पपीता  50-60
संतरा  80-100
कीवी  25-30 रुपये प्रति पीस
खरबूजा  40-50
मौसमी  50-60 प्रति किग्रा
नारियल  30-40