Move to Jagran APP

Kushinagar News: शादी के बाद विदाई में दूल्‍हे ने की ऐसी हर‍कत, भड़क गई दुल्‍हन, बोली- अब साथ नहीं जाना

उत्‍तर-प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी बड़े धूमधाम से संपन्‍न हुई। सुबह विदाई से पहले दूल्‍हे ने ऐसी हरकत कर दी कि दुल्‍हन नाराज हो गई और साथ विदा होने से इंकार कर दी। इस घटना से बरातियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने दुल्‍हन को बहुत मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।

By Muna Singh Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 12 Jul 2024 10:33 AM (IST)
Hero Image
दुल्‍हन ने दूल्‍हे के साथ जाने से इंंकार कर दिया। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, मंसाछापर। बकाए दहेज के न मिलने से नाराज दूल्हे ने दुल्हन के भाई को थप्पड़ मार दिया। यह देख मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ ही समय में विदाई की घड़ी आ गई। घर वाले रस्म पूरा करने के लिए जब दुल्हन के पास गए तो उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। फिर बात बढ़ी और रिश्तेदारों ने दूल्हा व उनके साथ रहे लोगों को बैठा लिया।

पुलिस आई तब जाकर मामला शांत हुआ पर दुल्हन अपने जिद पर अड़ी रही। नतीजा हुआ कि बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई। वाकया नेबुआ नौरंगिया के अकबरपुर तेजवलिया का है। यहां के नरसिंह यादव की बहन की बुधवार को शादी थी।

रात 10 बजे बरात आई। परछावन के बाद की रस्म पूरी कर दूल्हा-दुल्हन शादी के लिए मंडप में बैठ गए। रात में शादी संपन्न हो गई। सुबह एक ओर दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। तो दूसरी ओर दूल्हा पक्ष के लोग दहेज में बकाए 13 हजार रुपये की मांग करने लगे।

इसे भी पढ़ें-अंबानी परिवार की शादी में छाएगी बनारस की मिठाइयां, विदेशी भी लगाएंगे चाट के चटकारे

रुपये देने के लिए नरसिंह ने कुछ दिनों का मौका मांगा तो दूल्हा भड़क उठा और उसने थप्पड़ जड़ दिया। यह खबर बराती-घराती के बीच फैल गई। भाई के साथ हुए इस व्यवहार से नाराज दुल्हन ने विदाई से इंकार कर दिया। इसके बाद रिश्तेदार आक्रोशित हो गए।

दूल्हे व उसके साथ रहे लोगाें को बैठा लिया। किसी ने इसकी जानकारी थाने में दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पंचायत के बाद तय हुआ कि उपहार के लिए 13 हजार रुपये तय थे। न देने के चलते यह नौबत आई।

इसे भी पढ़ें-रील बनाने के चक्कर में चली गई तीन किशोरों की जान, एक ने कैंसर को दी थी मात लेकिन रफ्तार बन गया काल

दुल्हन के भाई ने दो दिनों में रुपये देने का आश्वासन देकर विवाद को समाप्त कर दिया। इसके बाद दूल्हा दूल्हन को लेने ससुराल पहुंचा पर उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।