Move to Jagran APP

Kushinagar Lok Sabha Chunav Result 2024: कुशीनगर में भाजपा सांसद विजय दूबे ने दोबारा मारी बाजी, सपा को मिली करारी हार

तथागत गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के रूप में कुशीनगर वैश्विक मानचित्र पर प्रमुखता से अंकित है। यह क्षेत्र बुद्ध और गुप्तकाल के कई प्राचीन धरोहरों को भी समेटे हुए है। मान्यता है कि यह क्षेत्र भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की राजधानी था और तब इसका नाम कुशावती था। इस सीट पर पहली बार 2009 में आम चुनाव हुए जिनमे कांग्रेस के रंजीत प्रताप नारायण ने जीत दर्ज की।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:33 PM (IST)
Hero Image
कुशीनगर लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2024। जागरण

 डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। Kushinagar lok sabha chunav Result 2024: भाजपा ने इस सीट पर जीत की हैट ट्रिक लगाने के लिए वर्तमान सांसद विजय कुमार दूबे (Vijay kumar dubey) को प्रत्याशी बनाया था। विजय दूबे से पहले वर्ष 2014 में राजेश पांडेय यहां से भाजपा के सांसद बने थे। सपा से सैंथवार अजय प्रताप सिंह (ajay pratap singh) को मैदान में उतारा था। कुर्मी-सैंथवार बहुल सीट पर अजय को प्रत्याशी बनाकर गठबंधन ने भाजपा को घेरने की कोशिश की थी।

भाजपा ने इसकी काट के लिए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह को आगे किया था। इसी बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (swami Prasad Maurya) ने भी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से दावेदारी कर यहां मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया है। इस बार किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी शिकस्त... पल-पल की अपडेट के लिए इस खबर को रिफ्रेश करें...

कुशीनगर से भाजपा प्रत्‍याशी विजय कुमार दूबे को 516006 मत मिले। वहीं सपा प्रत्‍याशी, अजय प्रताप उर्फ पिंटू सैंथवार को 434210 वोट मिले। इस सीट से भाजपा ने सपा 81796 मतों से हरा दिया।

शाम साढ़े चार बजे तक कुशीनगर लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी विजय कुमार दूबे- 442782 (+ 71872)

सपा प्रत्‍याशी, अजय प्रताप उर्फ पिंटू सैंथवार - 370910 ( -71872)

शाम चार बजे तक कुशीनगर लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी विजय कुमार दूबे- 384429 (+ 59614)

सपा प्रत्‍याशी, अजय प्रताप उर्फ पिंटू सैंथवार - 324815 ( -59614)

दोपहर साढ़े तीन बजे तक कुशीनगर लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी विजय कुमार दूबे- 337880 (+ 46815)

सपा प्रत्‍याशी, अजय प्रताप उर्फ पिंटू सैंथवार - 291065 ( -46815)

दोपहर तीन बजे तक कुशीनगर लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी विजय कुमार दूबे- 305132 (+ 47266)

सपा प्रत्‍याशी, अजय प्रताप उर्फ पिंटू सैंथवार - 257866 ( -47266)

दोपहर साढ़े दो बजे तक कुशीनगर लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी विजय कुमार दूबे- 281114 (+ 42685)

सपा प्रत्‍याशी, अजय प्रताप उर्फ पिंटू सैंथवार - 238429 ( -42685)

दोपहर दो बजे तक कुशीनगर लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी विजय कुमार दूबे- 246108 (+ 37298)

सपा प्रत्‍याशी, अजय प्रताप उर्फ पिंटू सैंथवार - 208810 ( -37298)

दोपहर साढ़े 1 बजे तक कुशीनगर लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी विजय कुमार दूबे- 205831 (+ 28104)

सपा प्रत्‍याशी, अजय प्रताप उर्फ पिंटू सैंथवार - 177727 ( -28104)

दोपहर 1 बजे तक कुशीनगर लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी विजय कुमार दूबे- 182076 (+ 23264)

सपा प्रत्‍याशी, अजय प्रताप उर्फ पिंटू सैंथवार - 158812 ( -23264)

दोपहर साढ़े 12 बजे तक कुशीनगर लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी विजय कुमार दूबे- 138356 (+ 20691)

सपा प्रत्‍याशी, अजय प्रताप उर्फ पिंटू सैंथवार - 117665 ( -20691)

दोपहर साढ़े 12 बजे तक कुशीनगर लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी विजय कुमार दूबे- 138356 (+ 20691)

सपा प्रत्‍याशी, अजय प्रताप उर्फ पिंटू सैंथवार - 117665 ( -20691)

दोपहर 12 बजे तक कुशीनगर लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी विजय कुमार दूबे- 126229 (+ 19284)

सपा प्रत्‍याशी, अजय प्रताप उर्फ पिंटू सैंथवार - 106945 ( -19284)

सुबह 11 बजे तक कुशीनगर लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी विजय कुमार दूबे- 84383 (+ 15294)

सपा प्रत्‍याशी, अजय प्रताप उर्फ पिंटू सैंथवार - 69089 ( -15294)

9:40 तक कुशीनगर दूसरे चरण की मतगणना

-भाजपा : 8744

-सपा: 5975

-बसपा: 577

-आरएसएसपी: 132

------

भाजपा प्रत्याशी 2769 वोट से आगे।

कुशीनगर में चक्रवाती हवा के कारण मतगणना स्थल पर परेशानी हो रही है। फ‍िलहाल बैलेट और पोस्टल की गिनती चल रही है।

इसे भी पढ़ें-संतकबीरनगर में रोमांचक रहा है लोकसभा चुनाव, यहां देखें कौन जीता-कौन हारा

कुशीनगर को जानिए

तथागत गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के रूप में कुशीनगर वैश्विक मानचित्र पर प्रमुखता से अंकित है। यह क्षेत्र बुद्ध और गुप्तकाल के कई प्राचीन धरोहरों को भी समेटे हुए है। मान्यता है कि यह क्षेत्र भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की राजधानी था और तब इसका नाम कुशावती था।

इस सीट पर पहली बार 2009 में आम चुनाव हुए जिनमे कांग्रेस के रंजीत प्रताप नारायण ने जीत दर्ज की। साल 2014 में यहां पर भारतीय जनता पार्टी विजयी हुई और राजेश पाण्डेय सांसद बने। इसके बाद 2019 में भाजपा के विजय दुबे सांसद चुने गए। इस क्षेत्र में देवरिया जनपद के हिस्से भी आते हैं।

विधानसभा और मुद्दे कुशीनगर जिले की कुल आबादी 35,64,544 लाख है। इसमें खड्डा, हाटा, पडरौना, रामकोला और कुशीनगर विधानसभा शामिल है। स्‍थानीय मुद़दों में गन्ना किसानों की बदहाली, मूलभूत संसाधनों की कमी प्रमुख है। वहीं विकास की धीमी गति, शिक्षा और बेरोजगारी भी मुद्दे हैं।

इसे भी पढ़ें- महराजगंज में क्‍या अपनी विरासत बचा पाएंगे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी? यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट

कुशीनगर की खास बातें कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यह बौद्ध तीर्थस्थल है जहां गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था। यहां अनेक बौद्ध मन्दिर हैं। इसी वजह से यह एक अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल भी है जहां विश्व भर के बौद्ध तीर्थयात्री भ्रमण के लिए आते हैं।

यहां बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुद्ध इण्टरमडिएट कॉलेज प्रमुख हैं। यहां के लोग ज्यादातर भोजपुरी बोलते हैं। निर्वाण स्तूप, महानिर्वाण मंदिर, माधाकुंवर मंदिर, रामाभर स्तूप, बौद्ध संग्रहालय यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। दिल्ली से कुशनीगर की दूरी 876 किलोमीटर है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।