Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kushinagar News: रामलीला देखने के दौरान मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, मनबढ़ों ने दो किशोरों का गला रेता

15 वर्षीय सुधीर व 16 वर्षीय दिलीप उर्फ डबलू कुरमौटा मंझरिया के सतगुड़ही देवी स्थान रामलीला देखने गए थे। वहां किसी बात को लेकर बगल के गांव महुईं बुजुर्ग के कुछ किशोरों से मारपीट हो गई। इसके बाद सुधीर और डबलू पंडाल के समीप एक दुकान पर बैठ कर समोसा खा रहे थे। इसी दौरान मारपीट करने वाले किशोर ने दोनों को पकड़ लिया चाकू से गला रेत दिया।

By anil tripathi Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 17 Apr 2024 08:45 AM (IST)
Hero Image
गंभीर रूप से घायल दोनों किशोर गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती हैं।

जागरण संवाददाता, टेकुआटार। रामलीला देखने गए किशोरों के दो पक्षों में आपसी कहासुनी के के बाद एक पक्ष के चार किशोरों ने दूसरे पक्ष के दो किशोरों का गला रेत हत्या का प्रयास किया। हमलावरों में से एक को भीड़ ने पकड़ लिया गया। पीटकर मरणासन्न कर दिया।

गला रेतने से गंभीर रूप से घायल दोनों किशोर गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। घटना सोमवार रात 11 बजे कसया के कुरमौटा मंझरिया स्थित सतगुड़ही देवी स्थान की है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं पड़ी है। फरार तीन हमलावरों के बारे में भी कुछ पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर की नौशीन ने बिना कोचिंग के हासिल की 9वीं रैंक, बोलीं- लक्ष्य बनाकर करें पढ़ाई, न गिनें घंटे

कसया के सोहसा पट्टी गौसी के खटिक टोली के 15 वर्षीय सुधीर व 16 वर्षीय दिलीप उर्फ डबलू कुरमौटा मंझरिया के सतगुड़ही देवी स्थान रामलीला देखने गए थे। वहां किसी बात को लेकर बगल के गांव महुईं बुजुर्ग के कुछ किशोरों से मारपीट हो गई।

लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। इसके बाद सुधीर और डबलू पंडाल के समीप एक दुकान पर बैठ कर समोसा खा रहे थे। इसी दौरान मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के किशोर गोलबंद होकर पहुंचे। दोनों को पकड़ लिया, चाकू से गला रेत दिया। दोनों खून से लथफथ होेकर गिर पड़े।

हमलावर भाग निकले, इस दौरान घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। इसी बीच एक हमलावर 16 वर्षीय गोलू पंडाल के पास खड़ी बाइक लेने आया। भीड़ ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पिटाई कर दी। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें- सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में चमके पूर्वांचल के मेधावी, फहराया सफलता का परचम

प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्ष उपचार करा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अन्य तीन हमलावर कौन थे, उनके बारे में भी पता किया जा रहा है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर