Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Encounter in Kushinagar: मुठभेड़ में दो गो तस्करों को लगी गोली, 20 गोवंश बरामद

उत्‍तर-प्रदेश के कुशीनगर जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। यहां बुधवार तड़के सुबह गो तस्‍करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। घटना में दो तस्‍करों के पैरों में गोली लगी है। यह एनकाउंटर हफुआ बलिराम पोखरे के पास भिड़त हुई। बताया जा रहा है कि तस्‍कर ट्रक से गोवंश की खेप लेकर बिहार जा रहे थे। पुलिस के सूत्रों से इसकी सूचना मिल गई थी।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 26 Jun 2024 09:31 AM (IST)
Hero Image
कुशीनगर मुठभेड़ में घायल गो तस्‍कर। जागरण

 जागरण संवाददाता, कुशीनगर। तरयासुजान के हफुआ बलिराम पोखरे के पास बुधवार तड़के ट्रक सवार गो तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पैर में गोली लगने से दो गो तस्कर घायल हो गए। दोनों की पहचान संतकबीरनगर के बखीरा थाने के कोपिया के रामछैल व खलीलाबाद थाने के मोहद्दीपुर के जकरूल अहमद उर्फ नीनक के रूप में हुई।

उनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। ट्रक पर 20 गोवंश मिले। तस्कर संतकबीरनगर से गोवंश की खेप लेकर बिहार के गोपालगंज जा रहे थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तरयासुजान के थानेदार आशुतोष सिंह तड़के तीन बजे गश्त कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि गो तस्कर गोवंश की खेप लेकर बिहार की तरफ जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम फोरलेन पर हफुआ बलिराम पोखरे के पास वाहनों की जांच में जुट गई। कुछ ही समय में पटहेरवा की ओर से एक ट्रक आता दिखा।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में मानसून की जोरदार दस्‍तक, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से मिली राहत

पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया तो ट्रक चालक वाहन को तेजी से भगाने लगा। पीछा करने पर ट्रक रोक सवार दो युवक फोरलेन से उतर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए खेत की तरफ भागे। जवाबी कार्रवाई में रामछैल के बाएं तथा जकरूल के दाएं पैर में गोली लगी और दोनों गिर पड़े।

इसे भी पढ़ें-'कांग्रेस को जब अवसर मिला लोकतंत्र का गला घोंटा...', गोरखपुर में ऐसा क्‍यों बोल गए सीएम योगी

दोनों के पास से एक एक तमंचा व दो दो कारतूस बरामद हुआ। मौके से पुलिस को खोखा भी मिला है। घायल गो तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी धवल जायसवाल ने जिला अस्पताल पहुंच तस्करों से पूछताछ की।

बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास है। उनके विरुद्ध कुशीनगर व संतकबीरनगर जिले में गो तस्करी, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।