Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी के इस इलाके में ग्रामीणों ने रोका अपने ही गांव की सड़क का निर्माण, बोले- पहले यह मांग होगी पूरी

कसया विकास खंड के अहिरौली राजा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को बाड़ीपुल जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य रोक दिया। वह सड़क निर्माण से पूर्व नाली निर्माण कराए जाने की मांग कर रहे थे। विधायक पीएन पाठक के हस्तक्षेप के बाद कार्य पुन शुरू हो सका। इन दिनों अहिरौली राजा-बाड़ीपुल मार्ग के निर्माण का कार्य चल रहा है। यह मार्ग अहिरौली राजा चौराहे पर आकर मिलता है।

By anil tripathi Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sun, 05 May 2024 03:19 PM (IST)
Hero Image
यूपी के इस इलाके में ग्रामीणों ने रोका अपने ही गांव का सड़क निर्माण, बोले- पहले यह मांग होगी पूरी

जागरण संवाददाता, गोबरहीं। कसया विकास खंड के अहिरौली राजा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को बाड़ीपुल जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य रोक दिया। वह सड़क निर्माण से पूर्व नाली निर्माण कराए जाने की मांग कर रहे थे। विधायक पीएन पाठक के हस्तक्षेप के बाद कार्य पुन: शुरू हो सका। इन दिनों अहिरौली राजा-बाड़ीपुल मार्ग के निर्माण का कार्य चल रहा है। यह मार्ग अहिरौली राजा चौराहे पर आकर मिलता है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के पूरब आबादी का पानी मार्ग किनारे नाली से होकर ही निकलता है। निर्माणाधीन सड़क में नाली निर्माण का कोई प्रविधान नहीं किया गया है। इससे आबादी के बीच जल जमाव की समस्या उत्पन्न होगी। सड़क पर पानी बहने के कारण यात्रियों को दुश्वारी होगी। साथ ही यह मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो जाएगा।

विरोध प्रदर्शन की जानकारी पर कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर मनाने का प्रयास किए पर बात नहीं बनी। इसी बीच यह जानकारी विधायक पीएन पाठक को हुई। उन्होंने ग्राम प्रधान अजय जायसवाल और अवर अभियंता प्रिंस मौर्य से अलग-अलग वार्ता की। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्ग के किनारे नाली निर्माण कराने का प्रबंध करने को कहा।

आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और कार्य शुरू हुआ। अवर अभियंता ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। अनुमति मिलते ही नाली का निर्माण भी कराया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सतवंत यादव ग्राम प्रधान अजीत कुशवाहा, अजय कुमार, पिंटू मिश्र, संजीव जायसवाल, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर