Move to Jagran APP

भाजपा को क्यों मिलती है जीत? ओवैसी ने खोल दिए पत्ते, बता दी सपा और कांग्रेस की अंदर की बात, मुसलमानों से जुड़ा है मामला

एआईएमआईएम (आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सपा व बसपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बसपा अपने उसूलों को खो चुकी है। सपा और कांग्रेस की कमजोरियों से भाजपा जीत जाती है। भाजपा सरकार में मुसलमानों को स्थिति बदतर हो गई है। पीएम नरेन्द्र मोदी समाज में नफरत फैला रहे हैं। मुसलमानों में खौफ पैदा किया जा रहा है।

By Muna Singh Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 30 May 2024 12:04 AM (IST)
Hero Image
भाजपा को क्यों मिलती है जीत? ओवैसी ने खोल दिए पत्ते।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। एआईएमआईएम (आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस, सपा व बसपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बसपा अपने उसूलों को खो चुकी है। सपा और कांग्रेस की कमजोरियों से भाजपा जीत जाती है। भाजपा सरकार में मुसलमानों को स्थिति बदतर हो गई है। पीएम नरेन्द्र मोदी समाज में नफरत फैला रहे हैं। मुसलमानों में खौफ पैदा किया जा रहा है।

वह बुधवार को पडरौना नगर के खिरिया टोला के मैदान पर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब दम-खम नहीं रहा और सपा परिवार तक सिमट गई है।

'हमें झूठ बोलकर बरगलाया जाता रहा है'

सवालिया अंदाज में ओवैसी ने कहा कि 2014 के लोकसभा, 2017 के विधानसभा, 2019 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिया, उसके बाद भी उसे बहुमत मिल गई। 

उन्होंने कहा कि पिछले 75 साल से आप किसे वोट दे रहे हैं? अभी तक मुसलमानों का एक नेता नहीं बन सका। हमें झूठ बोलकर बरगलाया जाता रहा है। पीएम मोदी गरीबी, बेरोजगारी पर नहीं बोलते, वह कभी मजहब तो कभी आरक्षण, कभी मंगलसूत्र की बात करते हैं। भाजपा इस बार सत्ता में आती है तो महंगाई और बेरोजगारी और बढ़ेगी। मोदी जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह करते हैं। 

ओवैसी ने कहा कि कुशीनगर में भाजपा को स्वामी प्रसाद ही हरा सकते हैं। मुसलमान बिरादरी के लोग सपा, कांग्रेस के बहकावे में न आएं। अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक पल्लवी पटेल, पूर्व मंत्री बृजेश प्रजापति, राशोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद लहरी, पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. इस्लाम अंसारी, डा. परशुराम सिंह पटेल ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: ‘लूट लिए देश के 12 लाख करोड़, अब आरक्षण…’, गृह मंत्री ने कहा- भारत में होगा पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।