Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lakhimpur News: गोला गोकर्णनाथ के लाल सैनिक सूरज का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, अंत‍िम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब

भारतीय सेना में तैनात सुरज मिश्रा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। सोमवार को सम्मान के साथ उसके शव का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव देवीपुर ने किया गया। जहां विधायक अमन गिरि के साथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारी भारतीय सेवा के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जानकारी के गांव देवीपुर निवासी अनुसार सुरज मिश्रा किडनी की बीमारी से पीड़ित था।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Tue, 14 Nov 2023 03:19 PM (IST)
Hero Image
Lakhimpur News: सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, मौजूद रहे क्षेत्रीय विधायक अमन गिरि सह‍ित सैकड़ों लोग

संवादसूत्र ,गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर)। भारतीय सेना में तैनात 27 वर्षीय सूरज मिश्रा का बीमारी के चलते शनिवार को आरआर हॉस्पिटल दिल्ली में निधन हो गया। सोमवार को सेना से तिरंगे में लिपटा सूरज का शव उसके पैतृक गांव देवीपुर पहुंचा। जहां उसका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विधायक अमन गिरि के साथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारी भारतीय सेवा के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सूरज के पिता विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सूरज ने प्रारंभिक शिक्षा बाबूपुर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्रहण करने के बाद हाई स्कूल पब्लिक इंटर कॉलेज और इंटरमीडिएट कृषक समाज इंटर कॉलेज से किया।

घर में होनहार होने के कारण मात्र 20 साल की उम्र में ही उसका भारतीय सेना में चयन 2015 में बरेली में आयोजित रैली में हुआ था। चयन के बाद कई माह की ट्रेनिंग आंध्र प्रदेश में करने के बाद पंजाब ,जम्मू कश्मीर ,राजौरी,दिल्ली ,आंध्र प्रयागराज में लायंस बटालियन फोर एबीसी एआरटी ब्रिगेड में तैनात था।

जब वह प्रयागराज में तैनात था तो 11 मार्च 2023 को उसके पेट में अचानक दर्द हुई। जिसके कारण उसे सहकर्मियों और सेना के अधिकारियों ने कमान हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनका लगभग पांच महीने इलाज चला। चिकित्सकों ने दोनों किडनी खराब होने के कारण किडनी ट्रांसप्लांट करने की बात कही और उन्हें दिल्ली के आर आर हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। जहां 4 अगस्त को उसकी मां सरिता देवी मिश्रा ने अपनी एक किडनी सूरज को प्रत्यारोपित कराई।

शनिवार को परिवार में कोहराम मच गया। और निधन की सूचना गांव के साथ क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। और सूरज मिश्रा के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने वालों का हुजूम इकट्ठा हो गया। जहां प्रमुख रूप से पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारी, क्षेत्रीय विधायक अमन गिरि, केके शुक्ला सहित तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: आज आएगी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त, लेकिन इन किसानों नहीं मिलेगा लाभ; यहां चेक करें स्टेट्स

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: 15 साल बाद आज शाजापुर आएंगे पीएम मोदी, चुनाव को लेकर भाजपा में उत्साह; कांग्रेस में सन्नाटा