Move to Jagran APP

Lakhimpur News: मिट्टी पलटने से पांच बच्चे दबे, मशक्कत से ग्रामीणों ने निकाला; एक की हालत गंभीर

लखीमपुर के मोहम्मदी में एक तालाब से मिट्टी निकालने गए पांच बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला। एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर ने बताया कि रागिनी देवी की हालत अत्यधिक गंभीर है। अन्य सभी बच्चों का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है।

By vikas sahay Edited By: Aysha Sheikh Updated: Wed, 09 Oct 2024 08:00 PM (IST)
Hero Image
मिट्टी पहलने से पांच बच्चे दबे, मशक्कत से ग्रामीणों ने निकाला, एक की हालत खराब...जागरण

संवाद सूत्र, मोहम्मदी (लखीमपुर)। तालाब से मिट्टी निकालने गए बच्चों पर मिट्टी पलट जाने से पांच बच्चे नीचे दब गए। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चों को मिट्टी के नीचे से निकाला। अभी एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

ग्राम बिचपरी के तालाब में कुछ बच्चे अपने घरों की दीवार लेपने के लिए मिट्टी लेने गए थे। मिट्टी का टीला ऊपर से गिर जाने के कारण बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो शिवानी 18 साल पुत्री जगपाल, रागिनी देवी 16 साल पुत्री प्रमोद कुमार, रंगोली 12 साल पुत्री हरीपाल, क्षमा देवी नौ साल पुत्री सुरेश, अंकित 10 साल पुत्र रामाधार निवासीगण बिचपरी थाना मोहम्मदी त्योहार पर अपने घरों की दीवार लेपने के लिए पलिया मोड बिचपरी तालाब से सुबह 10 बजे के आसपास मिट्टी निकालने गए थे।

सभी बच्चे घायल

मिट्टी निकालते समय मिट्टी का ऊपरी हिस्सा सभी बच्चों के ऊपर गिर गया। जिससे सभी बच्चे घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस द्वारा सीएचसी मोहम्मदी पहुंचाया गया। जहां शिवानी, रागिनी व रंगोली उपरोक्त की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। डाक्टर द्वारा बताया गया कि रागिनी देवी की हालत अत्यधिक गंभीर है। अन्य सभी बच्चों का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें