Move to Jagran APP

अनूप गुप्ता के प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

ओयल निवासी अनूप दो बार रह चुके हैं प्रदेश मंत्री। इसी के कारण उनको प्रदेश महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 22 Aug 2020 10:39 PM (IST)
अनूप गुप्ता के प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर
अनूप गुप्ता के प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

लखीमपुर : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में जिले के निवासी, प्रदेश मंत्री रह चुके अनूप कुमार गुप्ता को महामंत्री बनाए जाने से जिले के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि अनूप गुप्ता ने संगठन के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य किया तथा संगठन को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी के कारण उनको प्रदेश महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है।

जिले के कस्बा ओयल निवासी अनूप गुप्ता ने अपना जीवन विद्यार्थी परिषद से शुरू किया था। वाईडी कॉलेज की छात्र राजनीति के बाद वे सीतापुर विभाग मंत्री बने। इसके बाद लखनऊ में भाजपा कार्यालय के मंत्री बने। 2013 से वे दो बार प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री रहे। जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह ने आशा जताई कि अनूप गुप्त संगठन को और ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल सिद्ध होंगे। जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र ने कहा कि अनूप गुप्ता के विद्यार्थी परिषद से लेकर प्रदेश मंत्री तक उन्होंने समर्पण भाव से कार्य करके संगठन को आगे ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अनूप गुप्ता को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर निघासन विधायक शशांक वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, बाला प्रसाद अवस्थी, सदर विधायक योगेश वर्मा समेत जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिकू, अभिषेक सिंह, अनुराग मिश्र, मनोज, ज्योतिर्मय बरतरिया, नगर पालिकाध्यक्ष निरुपमा वाजपेयी, भाजपा नेता डॉ. सतीश कौशल वाजपेयी, राम दीक्षित, रश्मि गुप्ता, संतोष कुमारी, रचना शुक्ला, दुर्गेश नंदन पांडेय ने भी खुशी जताई है।