Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kheri Lok Sabha Chunav Result 2024: खीरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी को म‍िली हार

Lakhimpur kheri lok sabha election Result खीरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी को करारी हार म‍िली है। टेनी तीसरी बार सांसद बनने से तो रह ही गए हैट्रि‍क लगाने से भी चूक गए हैं। खीरी सीट से सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने 555277 लाख वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी अजय मिश्र टेनी को 33023 हजार वोटों से जीत दर्ज की।

By Vinay Saxena Edited By: Vinay Saxena Updated: Wed, 05 Jun 2024 04:31 PM (IST)
Hero Image
खीरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी को करारी हार म‍िली है।

ड‍िजि‍टल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। खीरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी को करारी हार म‍िली है। टेनी तीसरी बार सांसद बनने से तो रह ही गए हैट्रि‍क लगाने से भी चूक गए हैं। खीरी सीट से सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने 555277 लाख वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी अजय मिश्र टेनी को 33023 हजार वोटों से जीत दर्ज की। 

खीरी और धौरहरा संसदीय सीट पर आए अप्रत्याशित परिणामों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। खीरी संसदीय सीट पर आइएनडीआइए के सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी को 33361 मतों से परास्त कर दस साल बाद सपा का परचम लहरा दिया। वहीं दूसरी ओर धौरहरा संसदीय सीट पर पहली बार समाजवादी पार्टी के आनंद भदौरिया ने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को 7192 मतों से हराकर जीत हासिल की।

सपा की झोली में आई इन दोनों सीटों से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।करीब 28 राउंड चली मतगणना में सपा के उत्कर्ष वर्मा ने महज दो चरण में भाजपा उम्मीदवार को आगे निकलने दिया जबकि धौरहरा सीट पर हुई मतगणना के किसी भी चरण में भाजपा आगे नहीं निकल पाई। भाजपा प्रत्याशी ने जनादेश का सम्मान करने की बात करते हुए कहाकि पराजय के कारणों की वह समीक्षा करेंगे।

वहीं रेखा वर्मा ने भी जनादेश का सम्मान करने की बात कही है। इन दोनों सीटों पर मोदी का मैजिक तो जरूर चला लेकिन प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता के विरोध के कारण भाजपा को ये दोनों सीटें गवानी पड़ी। मगर अफसोस भाजपा को ये सब समय रहते नजर नहीं आया।