Move to Jagran APP

Dudhwa National Park: दुधवा टाइगर र‍िजर्व में दिखाई दिया दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, रोमांच‍ित हो उठे सैलानी

यूपी के लखीमपुर स्‍थि‍त दुधवा टाइगर रिजर्व में सैलानी पहुंच रहे हैं। ये सैलानी तब रोमांच‍ित हो उठे जब उन्‍हें पेड़ पर एक दुर्लभ उल्लू दिखाई दिया। सैलान‍ियों ने उल्‍लू की तस्‍वीर अपने कैमरे में कैद कर ली। बता दें भीषण गर्मी के बावजूद सैलानियों में उत्साह नजर आ रहा है और वह वन्यजीवों के दीदार करने पहुंच रहे हैं।

By rakesh mishra Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 18 Jun 2024 03:12 PM (IST)
Hero Image
दुधवा में मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू।

संवाद सूत्र, पलियाकलां (लखीमपुर)। दुधवा टाइगर रिजर्व में दुर्लभ वन्यजीवों के दीदार करने पहुंचे सैलानियों को पेड़ पर एक दुर्लभ उल्लू दिखाई दिया, जिसे उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

इन दिनों दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में दुर्लभ वन्यजीवों के दीदार करने के लिए बढ़ी संख्या में सैलानियों की भीड़ पहुंच रही है। भीषण गर्मी के बावजूद सैलानियों में उत्साह नजर आ रहा है और वह वन्यजीवों के दीदार करने जा रहे हैं।

पेड़ पर द‍िखाई द‍िया दुर्लभ प्रजाति का उल्लू

किशनपुर में पहुंचने वाले अधिकतर सैलानियों को इन दिनों वाटर होल के पास बाघ और शावक दिखाई दे रहे हैं। रविवार को शाम की सफारी में पहुंचे सैलानियों को जंगल के अंदर पेड़ पर एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू दिखाई दिया। उल्लू को सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘इंस्पेक्टर’ का हुलिया देखकर पुलिस को हो गया शक, लेने लगे तलाशी… पर्स से निकाला आई कार्ड तो मच गई खलबली!

यह भी पढ़ें: UP News: विमान में महिला यात्री ने मचाया हंगामा, केबिन क्रू से किया दुर्व्यवहार; रोकने पर सुरक्षा अधिकारी के हाथ में काटा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।