Move to Jagran APP

Lalitpur News: किसानों की समस्या का अब होगा समाधान, पीएम किसान हेल्प डेस्क सेवा शुरू

Lalitpur News प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब तक जनपद के 2 लाख 45 हजार किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है। योजना के अन्तर्गत अधिकांश किसानों के भूलेख का सत्यापन कर डेटाबेस में अपलोड करने की कार्यवाही 14 वीं किस्त से पूर्व कर दी गयी है। 14 वीं किस्त की धनराशि उन्ही किसानों को दी जायेगी जिनका भूलेख अंकन और ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण हो चुका हैं।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Tue, 05 Sep 2023 02:59 PM (IST)
Hero Image
किसानों की समस्या का अब होगा समाधान, पीएम किसान हेल्प डेस्क सेवा शुरू
ललितपुर, ब्यूरो। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण व जागरूक करने के उद्देश्य से उप कृषि निदेशक कार्यालय में पीएम किसान हेल्प डेस्क सेवा शुरू कर दी गयी है। इसमें किसानों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यह सेवा जल्द ही शुरू हो रही है। इसमें 4 कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब तक जनपद के 2 लाख 45 हजार किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है। योजना के अन्तर्गत अधिकांश किसानों के भूलेख का सत्यापन कर डेटाबेस में अपलोड करने की कार्यवाही 14 वीं किस्त से पूर्व कर दी गयी है। 14 वीं किस्त की धनराशि उन्ही किसानों को दी जायेगी, जिनका भूलेख अंकन, बैंक खाते की आधार से लिंक तथा पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण हो चुका हैं

हेल्प डेस्क सेवा शुरू

इस योजना में किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिये उप कृषि निदेशक कार्यालय में हेल्प डेस्क सेवा शुरू कर दी है। इस हेल्प डेस्क में प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक किसान अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। हेल्प डेस्क में प्राविधिक सहायक श्वेता सैनी, आरती, कॉमन सर्विस सेंटर प्रतिनिधि व इंडिया पोस्ट ऑफिस प्रतिनिधि को तैनात किया गया है। उप कृषि निदेशक बसंत कुमार दुबे ने इस सम्बन्ध में अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।