Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Police Action: यूपी की राजधानी में चला पुलिस का हंटर, बीच सड़क अचानक 117 वाहनों का हुआ चालान, जानिए क्‍या है वजह

उत्‍तर प्रदेश में यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर सीएम योगी सरकार बड़ी कार्रवाई कर रही है। चाहे वो कोई नेता हो कोई अफसर हो या कोई रसूखदार नियम नहीं तोड़ सकता है। सीएम योगी ऐसे लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में हजरतगंज पालीटेक्निक समेत अन्य चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया।

By ayushman pandey Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 25 Jun 2024 07:36 PM (IST)
Hero Image
117 वाहनों का चालान किया गया। जागरण

जागरण संवाददाता, लखनऊ। वाहनों पर काली फिल्म, हूटर और पुलिस मोनोग्राम लगाकर चलने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को भी अभियान चलाया। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि ऐसे 117 वाहन चालकों के खिलाफ चालान किए गए। यही नहीं अभियान निरंतर ऐसे ही चलता रहेगा।

मुख्यमंत्री के आदेश पर राजधानी में यातायात विभाग 11 जून से काली फिल्म, हूटर और पुलिस मोनोग्राम लगाकर वाहन

चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। मंगलवार को भी हजरतगंज, पालीटेक्निक, अवध, तेलीबाग, इंजीनियरिंग कालेज चौराहा समेत अन्य स्थानों पर अभियान चलाया गया। वीवीआइपी से लेकर सभी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें- जुलाई में 10 दिन होगी शादियां फिर करना होगा चार महीने इंतजार, यहां देखें 2024 में सात फेरे लेने का शुभ मुहूर्त

इस दौरान कई चालकों ने ऊंची पहुंच का हवाला तक दे दिया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनपर भी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि अभियान में दो-चार पहिया वाहन उ. प्र. शासन व भारत सरकार(अनुबंधित वाहनों को छोड़कर) लिखकर और पुलिस मोनोग्राम लगाकर चलने वालों को भी शामिल किया गया है।

यह हुई कार्रवाई: डीसीपी ने बताया कि मंगलवार को कुल 1118 वाहनों को चेक किया गया। इसमें लाल-नीली बत्ती वहूटर लगाकर चलने वाले 36 वाहन, 1470 पुलिस मोनोग्राण लगाकर चलने वाहनों को चेक करते हुए 74 वाहन और उ.प्र. शासन व भारत सरकार लिखने वाले 1210 वाहनों को चेक करते हुए सात वाहनों के चालान किया गया।

इसे भी पढ़ें-यूपी के इस शहर में सुबह हुआ आदेश, दोपहर में चलने लगा बुलडोजर, प्रशासन के एक्‍शन से मचा हड़कंप

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें