Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी में संगठन मजबूत करेगी आम आदमी पार्टी, कई कार्यकर्ताओं को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

UP Politisc आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर तैयारी तेज कर दी है। पार्टी 14 जुलाई को प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है। इस सम्मेलन में सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिले की रिपोर्ट पेश करेंगे। अच्छा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया जाएगा और निष्क्रिय पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

By Ashish Kumar Trivedi Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 08 Jul 2024 03:37 PM (IST)
Hero Image
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 14 जुलाई को होगा। इस सम्मेलन में सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिले की रिपोर्ट पेश करेंगे। अच्छा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया जाएगा और निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। वहीं जिलों की रिपोर्ट के आधार पर आगे आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी। सम्मेलन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देंगे। वह उन्हें बताएंगे कि आगे किस तरह आंदोलन को आगे बढ़ाना है। आम लोगों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। जन समस्याओं से घिरे लोगों से संपर्क कर कार्यकर्ता उन्हें दूर कराने की कोशिश करेंगे।

सभी जिलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल

आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह के मुताबिक कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज कर दी गई है। सभी जिलों से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इसमें शामिल होंगे। वर्ष 2026 में होने वाले पंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू की जाएंगी। वार्ड अध्यक्ष की तर्ज पर जिलों में ग्राम पंचायत अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे। वहीं वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी अभी से तैयारियां शुरू की जाएंगी। ऐसे में कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ अभी से मैदान में उतरेंगे।

इसे भी पढ़ें: यूपी के पीलीभीत में पानी के तेज बहाव से बही रेल लाइन की पुलिया, ट्रेनों का आवागमन ठप; VIDEO VIRAL

इसे भी पढ़ें: यूपी के पीलीभीत में पानी के तेज बहाव से बही रेल लाइन की पुलिया, ट्रेनों का आवागमन ठप; VIDEO VIRAL

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें