Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: प्रचार के लिए आप को है सपा और कांग्रेस के बुलावे का इंतजार, संजय सिंह तैयार कर रहे रणनीति!

Lok Sabha Election 2024 आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। वह विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए में शामिल सपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों का यहां प्रचार करेगी। अब करीब छह महीने बाद पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह के जेल से छूटने के बाद इस पर रणनीति बनाए जाने की उम्मीद है। अब आप नेता चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरेंगे।

By Ashish Kumar Trivedi Edited By: Swati Singh Updated: Fri, 05 Apr 2024 07:22 PM (IST)
Hero Image
प्रचार के लिए आप को है सपा और कांग्रेस के बुलावे का इंतजार, संजय सिंह तैयार कर रहे रणनीति!

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। वह विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए में शामिल सपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों का यहां प्रचार करेगी। गठबंधन प्रत्याशियों के प्रचार का निर्णय लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होते ही ले लिया गया था लेकिन अभी तक इन दोनों दलों ने आप के किसी नेता से संपर्क नहीं किया है।

अब करीब छह महीने बाद पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह के जेल से छूटने के बाद इस पर रणनीति बनाए जाने की उम्मीद है।आप के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह कहते हैं कि अभी तक उनसे कांग्रेस या फिर सपा के किसी भी नेता ने संपर्क नहीं किया है।

सपा व कांग्रेस के लिए आप करेगी प्रचार

राज्य स्तर से लेकर मोहल्ला कमेटियों तक को सपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण की जिन आठ सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है, वहां की तैयारी के लिए जल्द बैठक होने की उम्मीद है। संभवत: दिल्ली में संजय सिंह यूपी के पदाधिकारियों को बुलाकर बैठक करेंगे। सभाजीत सिंह का कहना है कि राज्य स्तर से लेकर मोहल्ला कमेटियों तक को प्रचार के लिए सतर्क कर दिया गया है। जैसे ही सपा व कांग्रेस संपर्क करेंगे प्रचार शुरू हो जाएगा।

न पड़े नेगेटिव असर इसका रखा जा रहा ध्यान

उधर दिल्ली में शराब घोटाले में अब आप के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जेल में है। ऐसे में दिल्ली के शराब घोटाले का कोई नेगेटिव असर यूपी में आप के प्रचार करने से न पड़े संभवत: इसे लेकर सपा व कांग्रेस दोनों सतर्क भी हैं। फिलहाल अब आगे पता चलेगा कि दोनों दल आप से प्रचार करने के इच्छुक हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें: CM Yogi in Baghpat: बागपत में दिखी सीएम योगी और जयंत चौधरी की जोड़ी, किसानों को साधते हुए चुनावी रणनीति को दी धार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।