Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: भ्रष्टाचार के आरोप में एआईजी स्टांप पर कार्रवाई, अवकाश लिए बिना नेपाल गए DIG पर भी ग‍िरी गाज

श्रावस्ती के भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय ने बीते दिनों शासन से शिकायत की थी कि सुनीता बाजपेयी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इनके द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच करवा कर कार्रवाई की जानी चाहिए। शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रयागराज स्थित मुख्यालय से संबद्ध कर द‍िया। डीआईजी निबंधन लखनऊ को मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश शासन ने दिए हैं।

By Manoj Kumar Tripathi Edited By: Vinay Saxena Updated: Thu, 15 Aug 2024 08:53 AM (IST)
Hero Image
दोनों ही अफसरों को प्रयागराज मुख्यालय से किया गया संबद्ध।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भ्रष्टाचार के आरोप में स्टांप एवं पंजीयन विभाग श्रावस्ती में तैनात एआईजी सुनीता बाजपेयी के विरुद्ध शासन ने कार्रवाई कर उन्हें प्रयागराज स्थित मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। वहीं, अवकाश लिए बिना नेपाल यात्रा पर गए आगरा के डीआईजी राम अकबाल सिंह को भी शासन ने मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। इस संदर्भ में आगरा की मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बिना अनुमति के नेपाल यात्रा की शिकायत शासन से की थी।

श्रावस्ती के भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय ने बीते दिनों शासन से शिकायत की थी कि सुनीता बाजपेयी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इनके द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच करवा कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

शासन ने द‍िए र‍िपोर्ट पेश करने के न‍िर्देश   

इसके बाद शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रयागराज स्थित मुख्यालय से संबद्ध कर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू की है। डीआईजी निबंधन लखनऊ को मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश शासन ने दिए हैं।

यह भी पढ़ें: UP News: यूपी में शुरू की गई किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का काम बंद, अब अक्टूबर के बाद चलेगा अभियान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर