Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

AICC President Election: यूपी कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्ष का फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा

AICC President Election अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष व कार्यकारिणी तथा उत्तर प्रदेश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य का नाम नामित करने के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Mon, 19 Sep 2022 04:45 PM (IST)
Hero Image
AICC President Election: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी

लखनऊ, जेएनएन। AICC President Election: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रदेश के भी प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में भी इस बाबत आज अधिवेशन में प्रस्ताव पास कर पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए अधिकृत कर दिया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष व कार्यकारिणी तथा उत्तर प्रदेश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य का नाम नामित करने के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।

प्रस्ताव कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व सांसद प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) ने प्रस्तुत किया। प्रस्ताव का अनुमोदन कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, राष्ट्रीय सचिव बृजलाल खाबरी, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने किया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया।

बहुत बड़ा महत्वपूर्ण विषय का दिन

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा ने कहा कि आज बहुत बड़ा महत्वपूर्ण विषय का दिन है। देश में सिर्फ कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान करती है। आज यूपी कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव पारित हुआ है। अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया है। वो जिसे भी अध्यक्ष का पद देंगी हमें स्वीकार है।

पांच राज्यों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के साथ विधानसभा में कांग्रेस की नेता अराधना मिश्रा 'मोना' इस बैठक को लेकर काफी सक्रिय थे। देश भर में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए राज्यों से नाम का प्रस्ताव मांगा जा रहा है। अब तक पांच राज्यों ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया है। राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। सोनिया गांधी पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वह स्वास्थ्य कारणों से अधिक सक्रिय नहीं हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टबर को होगा। इस चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। इसके बाद चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को आएगा।