Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भाजपा को सपने में...', अजय राय ने कार्यसमिति की बैठक पर बोला तीखा हमला; BJP के आपसी झगड़ों पर भी कसा तंज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अब भाजपा को कांग्रेस सपने में नजर आने लगी है। उन्होंने भाजपा कार्यसमिति की बैठक को लेकर तीखा हमला बोला है। आरोप लगाया कि भाजपा शैक्षणिक संस्थानों का राजनीतिकरण रही है। उन्हें पूरी तरह से तहस-नहस किया जा रहा है। कहा नीति आयोग के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं में उप्र का 18वां स्थान है।

By Alok Mishra Edited By: Aysha Sheikh Updated: Mon, 15 Jul 2024 08:43 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फाइल फोटो।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा कार्यसमिति की बैठक को लेकर तीखा हमला बोला है। राय ने कहा, भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बोला गया कि भाजपा सबसे अलग पार्टी है। यह बिल्कुल सही है, क्योंकि भाजपा के सभी राजनीतिक कार्यक्रम विश्वविद्यालय में हो रहे हैं। चाहे वह लखनऊ का राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय हो या वाराणसी में काशी विद्यापीठ।

आरोप लगाया कि भाजपा शैक्षणिक संस्थानों का राजनीतिकरण रही है। उन्हें पूरी तरह से तहस-नहस किया जा रहा है। अपने नेताओं व संघ के पदाधिकारियों को ठहराने के लिए शिक्षण संस्थानों के गेस्ट हाउस का दुरुपयोग किए जाने का आरोप भी लगाया। राय ने कहा, अब भाजपा को कांग्रेस सपने में नजर आने लगी है।

राय ने कहा, कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड ने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी सिर्फ अनपढ़ लोगों को ही दिखती है। नड्डा के मुताबिक जो लोग इन मुद्दों की बात करते हैं, वे सभी अनपढ़ हैं। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने जाति व मजहब से ऊपर उठकर काम किया। वह कहते हैं कि मोहर्रम में पहले सड़केें भरी रहती थीं और अब खाली रहती हैं।

इससे समझा जा सकता है कि जाति व मजहब से ऊपर उठकर कितना काम किया है। बैठक में एक उपमुख्यमंत्री कहते हैं कि कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जा रही है और मैं भी दर्द में हूं। इससे समझा जा सकता है कि सत्ता में बैठे लोगों के भीतर कितना दर्द भरा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार इसी दर्द और आपसी झगड़ों का परिणाम है। जनता ने अयोध्या के बाद बद्रीनाथ से भी भाजपा को विदा कर दिया।

धर्म-कर्म हमारी आस्था है और वह हमारे लिए इवेंट नहीं हो सकता। लखनऊ के अकबरनगर से विस्तापित किए गए लोगों मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न कराये जाने तथा लोगों से घर के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे जाने का आराेप लगाया। राय ने पेपर लीक, महंगाई व बेराजगारी के मुद्दे को लेकर भी भाजपा को घेरा। कहा, नीति आयोग के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं में उप्र का 18वां स्थान है। बाढ़ प्रभावित लोगों की समुचित मदद का मुद्दा भी उठाया।

भाईचारे की राजनीति करती है कांग्रेस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी द्वारा कांग्रेस को भस्मासुर बताते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सावधान रहने को लेकर दिए गए बयान पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है। पहले भाजपा यह बताए कि महाराष्ट्र में शिवसेना को किसने तोड़ा। कांग्रेस भाईचारे की राजनीति करती है।

ये भी पढ़ें - 

महाकुंभ से पहले योगी सरकार का यूपी को बड़ा तोहफा, तेजी से हो रहा Ganga Expressway का निर्माण; इन लोगों को मिलेगा फायदा