Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अखिलेश का सीएम योगी पर वार, बोले- हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री के कारण हारेगी भाजपा

UP Politics समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा अमर्यादित और अलोकतांत्रिक है। इससे भाजपा को हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ेगा। अखिलेश ने यह भी कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करती है।

By Nishant Yadav Edited By: Abhishek Pandey Updated: Thu, 12 Sep 2024 08:00 AM (IST)
Hero Image
सीएम योगी आदित्यनाथ व सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अपराधियों की संपत्तियों पर चल रहे बुलडोजर और मंगेश यादव एनकाउंटर को लेकर अपने बयानों पर मिल रही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर निशाना साधा। सपा प्रमुख ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री के आचरण से हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में भाजपा सत्ता से दूर होने वाली है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री की भाषा अमर्यादित और अलोकतांत्रिक है। मुख्यमंत्री कलेजा और दिल की बात कैसे कर सकते हैं? ये किस स्तर की भाषा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकराज, लोकलाज से चलता है लेकिन भाजपा कानून, संविधान और लोकतंत्र के प्रति कोई जवाबदेही नहीं मानती है। भाजपा अपने राजनीतिक स्वार्थ को पूरा करने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करती है।

अखिलेश ने लैपटॉप देकर दी बधाई

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में सीबीएसई परीक्षा 2024 की 12वीं के परीक्षा परिणाम में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा आरती यादव को लैपटाप देकर बधाई दी। आरती यादव रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदिरा नगर में कॉमर्स की छात्रा रही है। छात्रा के पिता लालू सिंह यादव भी इस मौके पर उपस्थित रहे। वे बाटी-चोखा की दुकान चलाते है।

इसे भी पढ़ें: 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में मायावती ने सरकार को घेरा, कहा- अभ्यर्थियों के साथ नहीं होने देंगे अन्याय

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर